Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी

 

कॉमेडियन Raju Srivastava की तबीयत बिगड़ी

TV, Television, Entertainment, New Delhi, Actor, Actress, Raju Srivastava, Comedian, Comedian Raju Srivastava, Raju Srivastava Health Updates
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 12 Aug 2022

Last updated on: Aug 12, 2022, 00:00 IST

स्टैंड-अप कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का दिल का दौरा पड़ने के बाद से स्वास्थ्य लगातार बिगड़ रहा है। एम्स, दिल्ली के सूत्रों ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी है। अस्पताल के एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया कि गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में राजू श्रीवास्तव की हालत गंभीर है। सूत्र ने बताया कि कॉमेडियन की हालत स्थिर नहीं है और उन्हें डॉक्टरों की सख्त निगरानी में रखा जा रहा है।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार राजू श्रीवास्तव को पिछले 46 घंटों से होश नहीं आया है और डॉक्टरों ने कहा है कि उन्हें ब्रेन डेमेज हुआ है। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राजू श्रीवास्तव की पत्नी शिखा को फोन कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और सहयोग की पेशकश की।

इसके अलावा, प्रधानमंत्री मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजू श्रीवास्तव के परिवार से उनकी स्थिति के बारे में पूछताछ करने के लिए बात की है। 59 वर्षीय श्रीवास्तव को यहां जिम में कसरत के दौरान दिल का दौरा पड़ने के बाद बुधवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान दिल्ली में भर्ती कराया गया था।

श्रीवास्तव ट्रेडमिल पर दौड़ रहे थे, जब उन्हें हार्ट अटैक हुआ और उन्हें एम्स ले जाया गया। कॉमेडियन को आपातकालीन एंजियोग्राफी के लिए कैथीटेराइजेशन लैब ले जाया गया। उन्हें उस दिन दो बार कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) दिया गया। मनोरंजन उद्योग में सक्रिय रहे राजू श्रीवास्तव को 2005 में स्टैंड-अप कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' के पहले सीजन में भाग लेने के बाद पहचान मिली। वह यूपी फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष भी हैं।

 

Tags: TV , Television , Entertainment , New Delhi , Actor , Actress , Raju Srivastava , Comedian , Comedian Raju Srivastava , Raju Srivastava Health Updates

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD