Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पराली प्रबंधन व आग लगने की घटनाओं को रोकने के लिए 81 कलस्टर अधिकारी व 193 नोडल अधिकारी नियुक्त : संदीप हंस

पराली प्रबंधन संबंधी अलग-अलग विभागों के साथ की बैठक

DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Sandeep Hans, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 11 Aug 2022

Last updated on: Aug 11, 2022, 00:00 IST

डिप्टी कमिश्नर संदीप हंस ने कृषि व अलग-अलग विभागों के अधिकारियों के साथ खरीफ की धान की फसल के अवशेषों के अग्रिम प्रबंधों को लेकर आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में बैठक की, जिसमें किसानों की ओर से पराली, फसलों के अवशेषों को आग लगाने से रोकने के लिए अलग-अलग मुद्दों पर विचार किया गया।

डिप्टी कमिश्नर ने हिदायत करते हुए कहा कि पराली को आग लगाने के नुकसान संबंधी पंजाब सरकार के एक्शन प्लान अनुसार किसानों को अधिक से अधिक जागरुक किया जाए। 

उन्होंने कहा कि जिले के 1413 गांवों में पराली प्रबंधन संबंधी जागरुकता फैलाने व आग लगाने की घटनाओं को रोकने के लिए अलग-अलग विभागों के 81 कलस्टर अधिकारी व 193 नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।उन्होंने किसानों को अपील करते हुए कहा कि कृषि व किसान कल्याण विभाग की ओर से पिछले वर्षों के दौरान पराली प्रबंधन के लिए दी गई मशीनरी का अधिक से अधिक प्रयोग किया जाए, ताकि खेतों में ही फसलों के अवशेषों का निपटारा किया जा सके। उन्होंने कहा कि पराली की गांठे बनाने वाली बेलर मशीनों का भी अधिक से अधिक प्रयोग करना यकीनी बनाया जाए। 

इसके अलावा सी.आर.एम. स्कीम के अंतर्गत सब्सिडी पर किसानों को उपलब्ध करवाई मशीनरी, बायोमास प्लांट व गत्ता फैक्ट्री की ओर से खरीदी जाती पराली संबंधी भी किसानों के अंदर जागरुकता फैलाई जाए। बैठक के दौरान श्री संदीप हंस ने कृषि विभाग की ओर से जिले में अलग-अलग तरीकों से किए जाने वाले पराली प्रबंधन का जायजा भी लिया। 

उन्होंने कहा कि फसलों के अवशेषों का जमीन में ही प्रबंधन करने के लिए कस्टम हायरिंग सैंटरों के पास आधुनिक मशीनरी उपलब्ध है, जिस संबंधी कोई भी जानकारी अपने नजदीकी ब्लाक कृषि अधिकारी से संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है। इस मौके पर मुख्य कृषि अधिकारी डा. गुरदेव सिंह के अलावा कृषि व अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Sandeep Hans , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD