Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

CWG 2022: PV Sindhu बैडमिंटन सिंगल्स फाइनल में गाड़े झंडे, देश को दिलाया 19वां गोल्ड

Commonwealth Games 2022: देश का सर ऊँचा करने वाली भारत की बेटी PV Sindhu ने बैडमिंटन सिंगल्स फाइनल में कनाडा की मिशेल ली को हराकर जीता गोल्ड

Commonwealth Games 2022 , Commonwealth of Nations , Commonwealth Games News , Commonwealth Games Medal Winners , CWG 2022 , CWG 2022 Birmingham , Birmingham , Sports News , PV Sindhu , Badminton, Michelle Li, Gold Medal , PV Sindhu Gold Medal, PV sindhu Commonwealth Games 2022
Listen to this article

5 Dariya News

बर्मिंघम , 08 Aug 2022

Last updated on: Aug 08, 2022, 00:00 IST

Pv sindhu Commonwealth Games 2022: ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु (PV Sindhu) ने सोमवार को फाइनल में कनाडा की मिशेल ली को सीधे गेम में हराकर राष्ट्रमंडल खेलों की बैडमिंटन महिला एकल स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता। यह मुकावला दुनिया की सातवें नंबर की खिलाड़ी सिंधु ने दुनिया की 13वें नंबर की मिशेल को 21-15, 21-13 से हराकर 2014 ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों के सेमीफाइनल में उनके खिलाफ हार का बदला भी चुकाते हुए जीता। सिंधु ने 2014 में कांस्य पदक जीता था,जबकि मिशेल स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीतने में सफल रहीं थी। मिशेल के खिलाफ 11 मैच में यह सिंधु की नौवीं जीत है।

यह कोई पहली बार नहीं है जब सिंधु ने भारत को गर्व महसूस करवाया हो इससे पहले भी सिंधु भारत को कई मेडल दिला चुकी हैं सिंधु का राष्ट्रमंडल खेलों में यह तीसरा व्यक्तिगत पदक है। उन्होंने 2018 गोल्ड कोस्ट खेलों में भी रजत पदक जीता था।

CWG 2022 : पीवी सिंधु, किदांबी श्रीकांत ने आसान जीत दर्ज की, भारत ने मिश्रित टीम बैडमिंटन में पाक को हराया

सिंधु और मिशेल ली (Michelle Li) का मुकावला देखने वाला था दोनों एक दूसरे को अच्छा मुकावला दे रही थी. दोनों की आँखों में जीत का संधर्ष और जीत की भूख साफ दिखाई दे रही थी. गेम के शुरुआत से लेकर अंत तक मिशेल ने काफी सहज गलतियां की जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा। वहीं सिंधु के पास अपार अनुभव है, जो उनके काम आया और अपने अनुभव का फायदा उठाते हुए उन्होंने पहला गेम जीत लिया. आपको बता दें भारत का बर्मिंघम खेलों की बैडमिंटन प्रतियोगिता का यह चौथा पदक है। 

सिंगापुर ओपन : साएना कावाकामी को हराकर पीवी सिंधु फाइनल में पहुंचीं

वहीं बात करें फाइनल मैच की तो फाइनल में कनाडा (canada) की मिशेल ली को हराकर महिला एकल का स्वर्ण पदक जीतने वाली पीवी सिंधु (PV Sindhu) के पास अब पांच राष्ट्रमंडल खेलों के पदक हैं। वुमेंस सिंगल्स में 2018 गोल्ड कोस्ट में उन्होंने सिल्वर मेडल और साल 2014 में ब्रॉन्ज मेडल जीता था. मिक्सड टीम के साथ ही भी उन्होंने गोल्ड और सिल्वर मेडल अपनी झोली में डाल रखा है. बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स (Birmingham Commonwealth Games) में पीवी सिंधु ने अपना जज्बा और हिम्मत का होंसला  बरकरार रखते हुए हुए सोना जीत लिया.

 

Tags: Commonwealth Games 2022 , Commonwealth of Nations , Commonwealth Games News , Commonwealth Games Medal Winners , CWG 2022 , CWG 2022 Birmingham , Birmingham , Sports News , PV Sindhu , Badminton , Michelle Li , Gold Medal , PV Sindhu Gold Medal , PV sindhu Commonwealth Games 2022

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD