Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

CWG 2022 : पीवी सिंधु, किदांबी श्रीकांत ने आसान जीत दर्ज की, भारत ने मिश्रित टीम बैडमिंटन में पाक को हराया

PV Sindhu, Sports News, Badminton, Kidambi Srikanth, Commonwealth Games, CWG, Commonwealth Games 2022, CWG 2022, Birmingham
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बर्मिघम , 29 Jul 2022

Last updated on: Jul 29, 2022, 00:00 IST

विश्व चैम्पियनशिप के रजत पदक विजेता किदांबी श्रीकांत और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु और भारतीय मिश्रित टीम ने शुक्रवार को यहां पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबलों में जीत दर्ज कर अगले राउंड में प्रवेश किया। भारत मिश्रित टीम प्रतियोगिता में गत चैंपियन है और ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट खेलों के 2018 संस्करण में सबसे सफल टीम भी है। 

श्रीकांत और सिंधु दोनों ने क्रमश: पुरुष एकल और महिला एकल में रजत पदक जीते थे। पाकिस्तान के खिलाड़ी 32 के दौर को पार नहीं कर पाए थे। दोनों देशों के खिलाड़ियों के बीच रैंकिंग में भारी असमानता भी थीं। लेकिन कोच जाहिर तौर पर चाहते थे कि भारतीय शटलर कुछ शुरूआती मैच अभ्यास में सिंधु और श्रीकांत दोनों के अलावा सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की शीर्ष युगल जोड़ी में शामिल हों। 

अंतत: भारत ने पाकिस्तान को 3-0 से मात दे दी। बिना किसी परेशानी के भारतीय शटलरों ने पाक को चारों खाने चित कर दिया। बी सुमीत रेड्डी और अश्विनी पोनप्पा की मिश्रित युगल जोड़ी ने भारत के लिए जीत की शुरुआत की क्योंकि इन्होंने पाकिस्तान के मोहम्मद इरफान सईद भट्टी और गजला सिद्दीकी को सीधे गेम में 21-8, 21-12 से हराया। 

इसके बाद, श्रीकांत के हाथों मुराद अली को लगातार दूसरे राष्ट्रमंडल खेलों में 21-7, 21-12 से हार का सामना करना पड़ा। वल्र्ड नंबर 7 पीवी सिंधु ने भारत के लिए जीत पर मुहर लगा दी क्योंकि उन्होंने महूर शहजाद को डबल क्विक टाइम में 21-7, 2-16 से मात दी। सीनियर खिलाड़ी श्रीकांत अपने प्रदर्शन से खुश थे, हालांकि उन्होंने कहा कि वह शुरू में थोड़ा तनाव में थे क्योंकि वह यहां अपना पहला मैच खेल रहे थे।

 उन्होंने कहा, "ऐसे बड़े मैचों में अच्छी शुरूआत करना हमेशा महत्वपूर्ण होता है और मैं जीत से बहुत खुश हूं। शारीरिक रूप से मैं अच्छा हूं।"श्रीकांत ने अपने मैच के बाद कहा, "मैं यहां राष्ट्रमंडल खेलों में अपना पहला मैच खेल रहा हूं, इसलिए मैं थोड़ा तनाव में था। हमेशा दबाव के क्षण होंगे। लेकिन हां, जीत के साथ शुरूआत करना हमेशा अच्छा होता है।

"यह पूछे जाने पर कि क्या भारतीय खिलाड़ियों की रैंकिंग और हाल के परिणामों को देखते हुए श्रीकांत ने कहा कि वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं और ऐसी चीजों पर विचार नहीं कर रहे हैं।

 

Tags: PV Sindhu , Sports News , Badminton , Kidambi Srikanth , Commonwealth Games , CWG , Commonwealth Games 2022 , CWG 2022 , Birmingham

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD