Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सत्र के दौरान सांसदों को आपराधिक मामलों में कोई छूट नहीं : वेंकैया नायडू

Venkaiah Naidu, Muppavarapu Venkaiah Naidu, M Venkaiah Naidu, Vice President of India, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 05 Aug 2022

Last updated on: Aug 05, 2022, 00:00 IST

राज्यसभा में कांग्रेस सदस्यों ने कहा कि विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे का अपमान किया गया है, क्योंकि उन्हें गुरुवार को सदन के कामकाज के दौरान पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा बुलाया गया। इस पर जवाब देते हुए राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि संसद सदस्यों को सत्र के दौरान आपराधिक मामलों में कोई विशेष छूट नहीं है। 

नायडू ने यह भी कहा कि सदस्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा जारी समन से बच नहीं सकते। कांग्रेस सदस्य जांच एजेंसियों के कथित दुरुपयोग का विरोध कर रहे हैं। नायडू ने कहा कि सदस्यों की गलत धारणा है कि संसद सत्र के दौरान एजेंसियों द्वारा कार्रवाई से उन्हें विशेषाधिकार प्राप्त है। 

उन्होंने स्पष्ट किया कि, "संसद के सदस्य कुछ विशेषाधिकारों का आनंद लेते हैं, ताकि वे बिना किसी बाधा के अपने कर्तव्यों का पालन कर सकें। हालांकि, आपराधिक मामलों में, संसद सदस्य एक आम नागरिक से अलग पायदान पर नहीं होते हैं। 

संसद सदस्यों को सत्र के दौरान या अन्यथा किसी आपराधिक मामले में गिरफ्तार होने से कोई छूट प्राप्त नहीं है।"साथ ही उन्होंने सदस्यों को सलाह दी कि यदि कोई पेश होने के लिए कहता है, तो किसी भी जांच एजेंसी के सामने पेश होने से बचने के लिए हाउस ड्यूटी का हवाला ना दें।

 

Tags: Venkaiah Naidu , Muppavarapu Venkaiah Naidu , M Venkaiah Naidu , Vice President of India , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD