Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार साइल लारिन के गोल ने कनाडा को दिलाया फीफा वर्ल्ड कप में पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ मुकाबला

 

स्वर्ण मंदिर की सरायों पर लगने वाली जीएसटी वापस लें : भगवंत मान

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Punjab, Chief Minister, Goods and Service Tax, GST
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 02 Aug 2022

Last updated on: Aug 02, 2022, 00:00 IST

अमृतसर में सिख धर्मस्थल स्वर्ण मंदिर के आसपास की सरायों पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लगाने के केंद्र सरकार के फैसले को एक तर्कहीन फैसला बताते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को मांग की कि इसे वापस लिया जाए। मुख्यमंत्री ने यहां एक बयान में स्वर्ण मंदिर की सरायों पर जीएसटी लगाने के फैसले की निंदा की। 

उन्होंने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह एनआरआई निवास, बाबा दीप सिंह निवास और माता भाग कौर निवास सहित सरायें स्वर्ण मंदिर से जुड़ी हैं। मान ने कहा कि ये सराय पवित्र मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए हैं और हमेशा गुरुद्वारा परिसर का अभिन्न अंग रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि दशकों से ये सरायें श्री दरबार साहिब में बिना किसी लाभ के आने वाले भक्तों को आराम से रहने की सुविधा प्रदान कर रही हैं। 

उन्होंने कहा कि कमरे के शुल्क पर जीएसटी लगाने से उच्च शुल्क लगेगा, जिससे दुनिया भर से श्री दरबार साहिब आने वाले तीर्थयात्रियों पर भारी बोझ पड़ेगा। स्वर्ण मंदिर में साल भर पूजा-अर्चना करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ती है। बता दें कि जीएसटी परिषद ने हाल ही में होटलों के प्रतिदिन 1000 रुपये से नीचे किराये वाले कमरों पर 12 प्रतिशत जीएसटी लगाने का फैसला किया था।

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Punjab , Chief Minister , Goods and Service Tax , GST

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD