Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन

 

दुनिया का सबसे अभिनव कार्यक्रम बनेगा हर घर तिरंगा : गोविंद ठाकुर

शिक्षण संस्थानों की भूमिका महत्वपूर्ण

Govind Singh Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Kullu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुल्लू , 02 Aug 2022

Last updated on: Aug 02, 2022, 00:00 IST

आजादी के अमृत महोत्सव की कड़ी में हर घर तिरंगा अभियान विश्व का सबसे अभिनव और बड़ा अभियान होगा जहां देश के 20 करोड़ से अधिक घरों पर ध्वज फहराया जाएगा। यह बात शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से प्रदेश के शिक्षण संस्थानों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग से 14 लाख से अधिक विद्यार्थी जुड़े और शिक्षक जुड़े हैं और लगभग हर घर का संबंध इस विभाग से है, इसलिये मुहिम को सफल बनाने में शिक्षा विभाग की भूमिका अहम् है।

गोविंद ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के समस्त सरकारी व निजी स्कूलों व कालेजों के विद्यार्थी शहरों, गांव व कस्बों में तिरंगा सहित प्रभात फेरियां निकालेंगे और किसी एक स्थान पर एकत्र होकर सभी जगहों पर समारोह का आयोजन किया जाएगा। प्रभात फेरियों के माध्यम से संदेश जन-जन तक पहुंचने में मदद मिलेगी। शिक्षण संस्थानों में आजादी के अमृत महोत्सव पर तिरंगा से संबंद्ध विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के माध्यम से समाज में तिरंगे के सम्मान में एक वातावरण का निर्माण किया जाएगा ताकि हर परिवार 13 अगस्त को अपने घर में तिरंगा लगाए।

शिक्षा मंत्री ने शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों से जल्द से बैठकें करके एक व्यापक कार्यनीति बनाने के लिये कहा। निदेशक उच्च शिक्षा वीडियो कान्फेंिसग के माध्यम से सभी शिक्षण संस्थानों द्वारा की जाने वाली गतिविधियों को संकलित करके एक सुनियोजित और सफल मुहिम को अंतिम रूप देंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों द्वारा की गई प्रत्येक गतिविधि का सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए। 

अध्यापकों, अभिभावकों व बच्चों के मोबाइल गु्रप बने हैं, प्रत्येक गतिविधि को इसपर अपलोड किया जाए ताकि जागरूकता प्रदेश के कोने-कोने तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थान अपने स्तर पर कार्यक्रमों को और आकर्षक बनाने के लिये मुक्त हैं। सचिव कला व संस्कृति विभाग राकेश कंवर ने प्रदेश में हर घर तिरंगा मुहिम पर एक विस्तृत प्रस्तुति दी। उन्होंने झण्डा संहिता की बारीकी से जानकारी दी। उन्होंने तिरंगा प्राप्त करने के बारे में भी बताया। 

उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा वैबसाइट पर वेण्डर्ज की सूची उपलब्ध है। इसके अलावा स्थानीय तौर पर जिलाधीश को तिरंगा के संबंध में अपनी मांग दी जा सकती है। सरकारी व निजी शिक्षण संस्थानों के प्राचार्यों व प्राध्यापकों ने बहुमूल्य सुझाव दिये तथा संस्थानों द्वारा की जा रही गतिविधियों की जानकारी दी। निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. अमरजीत शर्मा, हि.प्र. शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सोनी, रेगुलेटरी कमीशन के अध्यक्ष अतुल कौशिक, विभिन्न सरकारी व निजी विश्वविद्यालयों के कुलपति, कालेजों व स्कूलों के प्रतिनिधि वीडियो कान्फेन्सिग से जुड़े।

 

Tags: Govind Singh Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Kullu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD