Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

राष्ट्रमंडल खेल : जेरेमी लालरिनुंगा ने भारत को दिलाया दूसरा गोल्ड

Jeremy Lalrinnunga, Weightlifter Jeremy Lalrinnunga, Weightlifter, Weightlifting, Commonwealth of Nations, Commonwealth Games News, Commonwealth Games Medal Winners, Commonwealth Games 2022, CWG 2022, CWG 2022 Birmingham, Birmingham
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बर्मिघम , 31 Jul 2022

Last updated on: Jul 31, 2022, 00:00 IST

युवा भारतीय भारोत्तोलक जेरेमी लालरिनुंगा ने रविवार को 2022 राष्ट्रमंडल गेम्स में पुरुषों के 67 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर एक नया रिकॉर्ड कामय किया। मिजोरम के आइजोल के रहने वाले 19 वर्षीय भारोत्तोलक ने कुल 300 किग्रा (स्नैच में 140 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 160 किग्रा) का भार उठाया और मीराबाई चानू द्वारा शनिवार को 49 किग्रा वर्ग महिलाओं में स्वर्ण पदक जीतने के बाद भारोत्तोलन में भारत का दूसरा स्वर्ण पदक जीता। 

समोआ के वैपावा नेवो इयोने ने 293 किग्रा (127 किग्रा और 166 किग्रा) के साथ रजत पदक जीता, जबकि नाइजीरिया के एडिडियॉन्ग जोसेफ उमोफिया ने 290 किग्रा (130 किग्रा और 160 किग्रा) की कुल लिफ्ट के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया, जिससे जेरेमी द्वारा स्नैच में बनाया गया 10 किग्रा अंतर निर्णायक साबित हुआ। 

राष्ट्रीय प्रदर्शनी केंद्र में जेरेमी ने प्रतियोगिता के स्नैच चरण में अपने पहले प्रयास में 136 किग्रा भार उठाकर शुरूआत की और तुरंत बढ़त बना ली। बाद में उन्होंने 140 किग्रा लिफ्ट के साथ सुधार किया और 143 किग्रा उठाने के तीसरे प्रयास में असफल होने के बावजूद जेरेमी स्नैच चरण के अंत में 10 किग्रा की बढ़त के साथ प्रतियोगिता में शीर्ष पर बने रहे। 

क्लीन एंड जर्क राउंड में, जेरेमी ने 154 किग्रा की सफल लिफ्ट के साथ शुरूआत की, लेकिन इस प्रक्रिया में, वह घायल हो गए। वह दूसरे प्रयास में सफलतापूर्वक 160 किग्रा उठाने के लिए वापस आए और अपने कुल योग भार को 300 किग्रा तक ले गए। लालरिनुंगा ने अपना स्वर्ण पदक जीतने के बाद कहा, "मैंने सुबह-सुबह अपने शरीर में खिंचाव महसूस की थी। 

हमने फिजियो की सेवाओं का इस्तेमाल किया था और हालांकि इसने प्रभाव को कम कर दिया था, फिर भी यह असहज था।"हालांकि, चीजें उनके लिए थोड़ी आरामदायक हो गई थी। लालरिनुंगा ने पहले प्रयास में 154 से शुरूआत की और मैच में दूसरे प्रयास में 160 किलोग्राम उठाया, जिसके बाद वह घायल हो गए। 

कोच विजय शर्मा दौड़कर पोडियम पर पहुंचे और उन्हें बैकस्टेज वापस ले गए। भारोत्तोलन स्थल पर सुबह से ही उनकी मांसपेशियों की देखभाल कर रहे फिजियो ने खिंचाव का इलाज करने की कोशिश की। इसके बाद, भारोत्तोलक ने सफलतापूर्वक 166 का भार उठाया, इस प्रकार कुल 293 के साथ नाइजीरिया को पछाड़ दिया। 

लालरिनुंगा ने अपने तीसरे प्रयास में 165 उठाने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे, इस प्रकार सोमोआ के इओने के लिए अपने आखिरी प्रयास में 174 किलोग्राम उठाने में नाकाम रहे। इससे लालरिनुंगा ने उन्हें पीछे छोड़ते हुए और स्वर्ण पदक जीता, जिसके बाद कोचों ने राहत की सांस ली। लालरिनुंगा ने कहा, "मेरे कोच विजय शर्मा ने मेरी मदद की और उन्होंने पूरे कार्यक्रम में मेरा मार्गदर्शन किया। 

उन्होंने मुझे ध्यान से वजन उठाने के लिए कहा। मैं उनका बहुत आभारी हूं।"वास्तव में यह एक शानदार प्रदर्शन था। जेरेमी लालरिनुंगा और उनके कोच विजय शर्मा दोनों ही भारत को दूसरा स्वर्ण पदक जिताने में सफल रहे।

 

Tags: Jeremy Lalrinnunga , Weightlifter Jeremy Lalrinnunga , Weightlifter , Weightlifting , Commonwealth of Nations , Commonwealth Games News , Commonwealth Games Medal Winners , Commonwealth Games 2022 , CWG 2022 , CWG 2022 Birmingham , Birmingham

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD