Bihar News: सरकारी स्कूलों में शुक्रवार की छुट्टी को लेकर देश में विवाद बढ़ता जा रहा है। झारखंड के बाद अब बिहार के किशनगंज जिले के 37 सरकारी स्कूलों में शुक्रवार को छुट्टी का मामला सामने आया है। किशनगंज के मुस्लिम बहुल इलाकों में सरकारी स्कूलों में साप्ताहिक छुट्टी शुक्रवार को होती है। रविवार को बच्चे स्कूल जाते हैं और उनकी क्लास लगती है।
अब सरकार पता कर रही है कि किसके आदेश पर यह नियम चल रहा है। शिक्षा विभाग ने किशनगंज के DEO को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। किशनगंज जिले में 68 फीसदी आबादी मुस्लिम है। जिन सरकारी स्कूलों में 60% बच्चे मुस्लिम हैं, वहां साप्ताहिक छुट्टी शुक्रवार को होती है। ये स्कूल रविवार को खुले रहते हैं। ऐसे स्कूलों की संख्या एक-दो नहीं, बल्कि पूरी 37 है। ये स्कूल किसके आदेश पर खुलते हैं और यह आदेश कब जारी किया गया, इसकी जानकारी न तो शिक्षा विभाग के पास थी और न ही किसी अधिकारी के पास।
Also read Navneet Rana को मिली चिट्ठी: मैडम सावधान.. राजस्थान के कुछ लोग आपका पीछा कर रहे हैं- खुदा हाफिज
मामले के तूल पकड़ने पर बिहार के शिक्षा मंत्री विजय चौधरी (Vijay Kumar Chaudhary) ने कहा कि हाल ही में कई जगह से सूचना आई है कि शुक्रवार को स्कूल बंद हो रहे हैं। जहां-जहां से सूचना आई है, वहां के DEO से पूछा गया है कि वहां क्या स्थिति है। वहां छुट्टी कब रहती रहती है और किसके आदेश से छुट्टी रहती है। रिपोर्ट आएगी तो मुख्यालय में उसकी समीक्षा करेंगे कि ऐसा किस स्थिति में हो रहा है। यदि शुक्रवार को स्कूल बंद रहते हैं, तो रविवार को स्कूल चलता है कि नहीं। कोई गफलत करके दोनों दिन की छुट्टी का फायदा उठाने की कोशिश कर रहा है।
Also read जानिए कौन होते हैं भगवाधारी योगी मुसलमान?.. भगवान Shiva की सवारी 'नंदी' को अपने साथ रखते हैं
जुलाई महीने की शुरुआत में झारखंड में भी ऐसा ही मामला सामने आाया था। जामताड़ा में लगभग 100 सरकारी स्कूलों में साप्ताहिक अवकाश रविवार से बदलकर शुक्रवार कर दिया गया है। ऐसा इसलिए, क्योंकि जुमे के दिन न तो स्टूडेंट्स आते हैं और न ही टीचर। स्कूल की दीवार पर भी शुक्रवार को जुमा लिखा गया है।
JDU MLC खालिद अनवर ने कहा कि बिहार के सरकारी उर्दू स्कूलों शुक्रवार को छुट्टी देने की कोई नई परंपरा नहीं है। और इसमें गलत भी क्या है? खालिद अनवर ने कहा कि जिन इलाकों में शुक्रवार की छुट्टी दी जा रही है, अगर वहां रहने वाले लोग ये तय कर रहे हैं तो इसमें कुछ गलत नहीं है। अगर इलाके के लोग गैर सरकारी उर्दू स्कूलों में भी शुक्रवार की छुट्टी चाहते हैं तो ये बिल्कुल भी गलत नहीं है।
Also read Mehbooba की PM मोदी को चुनौती: दम है तो चीन के अवैध कब्जे वाली जमीन पर तिरंगा लहरा के दिखाओ
खालिद अनवर के बयान पर भाजपा के MLC नवल किशोर यादव ने तंज कसते हुए नीतीश कुमार सरकार को निशाने पर लिया है। बीजेपी एमएलसी ने कहा कि अगर सरकार ही ये चाह रही है तो वे इसपर क्या बोलें। भाजपा एमएलसी ने कहा कि गलत और ठीक देखना सरकार का काम है।