Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

राज्यसभा के 19 विपक्षी सदस्य एक सप्ताह के लिए निलंबित

Rajya Sabha, New Delhi, Rajya Sabha News, Mps Suspended
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 26 Jul 2022

Last updated on: Jul 26, 2022, 00:00 IST

सदन की कार्यवाही बाधित करने के आरोप में मंगलवार को 19 विपक्षी सदस्यों को राज्यसभा से एक सप्ताह के लिए निलंबित कर दिया गया। 19 सदस्यों में तृणमूल कांग्रेस के सात, द्रमुक के छह, तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के तीन, माकपा के दो और भाकपा का एक सदस्य शामिल हैं। 

तृणमूल के निलंबित राज्यसभा सदस्यों में सुष्मिता देव, मौसम नूर, शांता छेत्री, डोला सेन, शांतनु सेन, अबीर रंजन बिस्वास और नादियमल हक शामिल हैं। द्रमुक के छह निलंबित सदस्यों में कनिमोझी एन. वी. एन सोमू, एम. षणमुगम, एम. मोहम्मद अब्दुल्ला, एस. कल्याणसुंदरम, आर. गिरिराजन और एन. आर. एलंगो शामिल हैं। 

अन्य निलंबित सदस्यों में टीआरएस के बी. लिंगैया यादव, रविचंद्र वद्दीराजू और दामोदर राव दिवाकोंडा, माकपा के वी. शिवदासन और ए. ए. रहीम तथा भाकपा के संदोश कुमार शामिल हैं। उपसभापति हरिवंश ने कहा कि सदस्यों को सदन और अध्यक्ष के अधिकार की पूर्ण अवहेलना करने के लिए निलंबित कर दिया गया है। 

सभापीठ ने निलंबित सदस्यों को सदन छोड़ने के लिए कहा, लेकिन वे वेल में विरोध करते रहे, जिसके कारण दो बार कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। संसदीय कार्य राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ने सदस्यों को निलंबित करने का प्रस्ताव पेश किया। 

लेकिन जब प्रस्ताव को ध्वनिमत से पारित कर दिया गया तो उपसभापति हरिवंश ने उन 19 सदस्यों के नाम पढ़कर सुनाया जिन्हें सप्ताह के बाकी दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया है। कार्यवाही पहले 15 मिनट के लिए स्थगित की गई और फिर एक घंटे के लिए स्थगित कर दी गई, क्योंकि निलंबित सदस्यों ने सदन से जाने से इनकार कर दिया था। 

अंतत: सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई। अब बुधवार को पूर्वाह्न् 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होगी। मानसून सत्र शुरू होने के बाद से महंगाई, बढ़ी हुई जीएसटी दरों और अन्य मुद्दों पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्षी सदस्य सदन में लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

 

Tags: Rajya Sabha , New Delhi , Rajya Sabha News , Mps Suspended

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD