Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

नेशनल हेराल्ड मामला : ईडी ने सोनिया गांधी से दूसरी बार की पूछताछ

Sonia Gandhi, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee, Enforcement Directorate, ED, National Herald Case
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 26 Jul 2022

Last updated on: Jul 26, 2022, 00:00 IST

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी से दूसरी बार पूछताछ की। अतिरिक्त निदेशक मोनिका शर्मा की एक टीम द्वारा तीन घंटे की पूछताछ के बाद सोनिया दोपहर करीब 2 बजे ईडी मुख्यालय से निकलीं। 

इससे पहले, सुबह 11 बजे वह अपनी बेटी प्रियंका गांधी के साथ ईडी कार्यालय पहुंचीं। सोनिया की खराब सेहत को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय एजेंसी ने प्रियंका को पूछताछ के दौरान ऑफिस में अलग कमरे में मौजूद रहने की इजाजत दी। सोनिया 21 जुलाई को पहले दौर की पूछताछ के लिए दोपहर करीब 12.10 बजे ईडी मुख्यालय पहुंची थीं। 

उनके साथ उनके बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा भी थीं। राहुल गांधी मां को ईडी मुख्यालय पहुंचाकर जल्द ही निकल गए, मगर प्रियंका अपनी मां की चिकित्सा जरूरतों को पूरा करने के लिए वहां रुक गईं। ईडी के सूत्रों के मुताबिक, सोनिया से वही सवाल पूछे गए, जो राहुल गांधी से उनकी पांच दिनों की पूछताछ के दौरान पूछे गए थे।

 

Tags: Sonia Gandhi , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee , Enforcement Directorate , ED , National Herald Case

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD