Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य

 

बड़ी खबर: कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन.. राहुल गांधी को पुलिस ने हिरासत में लिया

Sonia Gandhi से ED की पूछताछ जारी.. सभी Congress नेता और कार्यकता रोड पर, Rahul Gandhi को पुलिस ने पकड़ा

Rahul Gandhi Arrest, Rahul Gandhi Arrest News, Rahul Gandhi Arrest News In Hindi, Rahul Gandhi Arrested, Congress National Protest, Rahul Gandhi Arrest Reason
Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 26 Jul 2022

Last updated on: Jul 26, 2022, 00:00 IST

सोनिया गांधी से आज भी ED पूछताछ कर रही है। सोनिया दूसरी बार ED के सामने पेश हुई है। इस दौरान कांग्रेस भी सत्याग्रह की तैयारी कर रही है। इधर, 5 स्पेक्ट्रम के लिए नीलामी मंगलवार से शुरू हो रही है। खबर है कि यह प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक जारी रहेगी। 

वहीं बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने मंगलवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस को लगता है कि डकैती करना उसका हक है और किसी को उस पर सवाल नहीं उठाना चाहिए। पात्रा ने नेशनल हेराल्ड समाचार पत्र से जुड़े धनशोधन के एक मामले में ED द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछताछ किए जाने के खिलाफ सत्याग्रह करने को लेकर पार्टी की निंदा की। सोनिया गांधी मामले में उनसे पूछताछ के दूसरे दौर के लिए मंगलवार को दिल्ली में ईडी के सामने पेश हुईं।

सांसदों और नेताओं के बाद अब पुलिस ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को भी हिरासत में ले लिया गया है। खास बात है कि विजय चौक पर जारी मार्च के दौरान वह धरने पर बैठ गए थे। तब पुलिस ने कई नेताओं को हिरासत में लिया था, लेकिन राहुल सड़क पर डटे हुए थे। करीब 45 मिनट के बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया। 

सोनिया गांधी (sonia Gandhi) से पूछताछ का विरोध लगातार तेज हो रहा है। खबर है कि राजधानी दिल्ली स्थित कार्यालय पर यूथ कांग्रेस ने हंगामा कर दिया है। इधर, पुलिस भी लगातार हालात नियंत्रित करने में जुटी हुई है। पुलिस ने कई सांसदों को हिरासत में लिया है। सोनिया गांधी से पूछताछ का विरोध कर रहे कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लेना शुरू कर दिया है। खबर है कि इमरान प्रतापगढ़ी (Imran Pratapgarhi), केसी वेणुगोपाल (K. C. Venugopal) , दीपेंद्र हुड्डा (deepender-hooda) समेत कई नेता पुलिस वैन में मौजूद हैं।

कांग्रेस का ये प्रदर्शन उग्र होता नज रहा है। हालांकि पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई और लेकिन कांग्रेस के सारे कार्यकर्ता और नेता रोड पर उतर आए है। उनका कहना है कि उनका ये सत्याग्रह तब तक नहीं रुकेगा जबतक ED अपना आतंक बंद नहीं कर देती। वहीं गुजरात के मुख्यमंत्री का भी बयान आया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि ED ने पूरे देश में आंतक मचाकर रखा है। बस पूछताछ के लिए बुलाकर तंग करते हैं लेकिन उनके हाथ कुछ लगता नहीं है।

 

Tags: Rahul Gandhi Arrest , Rahul Gandhi Arrest News , Rahul Gandhi Arrest News In Hindi , Rahul Gandhi Arrested , Congress National Protest , Rahul Gandhi Arrest Reason

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD