Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार साइल लारिन के गोल ने कनाडा को दिलाया फीफा वर्ल्ड कप में पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ मुकाबला वरुण धवन ने बताया कि सारा अली खान से पहली मुलाकात का किस्सा द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

 

एक्सप्रेस-वे बनाने में हुई लूट : अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav, Samajwadi Party, SP , Lucknow, Uttar Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कन्नौज , 25 Jul 2022

Last updated on: Jul 25, 2022, 00:00 IST

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे को लेकर सरकार पर हमला बोला और कहा कि एक्सप्रेस-वे में लूट हुई है, बल्कि डकैती हुई है। कन्नौज जिले के तिर्वा में अखिलेश यादव सपा नेता कंचन कन्नौजिया के पुत्र को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया। 

अखिलेश यादव ने कहा कि बड़े-बड़े नेता आए और बड़े-बड़े गड्ढे हो गए। उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस-वे में लूट हुई है, बल्कि डकैती हुई है और इसके लिए तो कुछ और शब्द भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं। पूरे प्रदेश में मेडिकल कॉलेज खोले जाने के सरकार के दावे पर भी उन्होंने सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा है कि सरकार जनता के हित में नहीं बल्कि अपने हित के लिए काम कर रही है। 

कैंसर से लोगों की जान जा रही हैं और सरकार के बाद इलाज के इंतजाम नहीं है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कैंसर की बीमारी बढ़ती जा रही। पूरे प्रदेश में पीड़ितों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा। इसके लिए भाजपा सरकार के पास कोई इंतजाम नहीं है। सरकार जनता के हित में नहीं, बल्कि अपने हित के लिए काम कर रही है। कन्नौज में सपा सरकार में कैंसर का अत्याधुनिक अस्पताल बनाकर तैयार कराया, उसे प्रदेश सरकार अबतक शुरू नहीं करा सकी है। 

इससे लोगों की जान जा रही है, यूपी सरकार के पास इलाज के इंतजाम नहीं हैं। कहा कि भाजपा की पांच साल की सरकार निकल गई, डॉक्टर नहीं तैनात हो पाए। मेडिकल कॉलेज के संचालन को बजट न देने का आरोप भी उन्होंने सरकार पर लगाया। कहा कि पता करना चाहिए कि सरकार आखिर पैसा कहां ले जा रही है।

 

Tags: Akhilesh Yadav , Samajwadi Party , SP , Lucknow , Uttar Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD