Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

गुस्से में बोली महबूबा- जबरदस्ती तिरंगा क्यों खरीदे? देशभक्ति अपने आप आती है..थोपी नहीं जा सकती

हर घर तिरंगा के नाम पर एक बार फिर Mehbooba Mufti ने किया बवाल, बोली- तिरंगे को खरीदने के लिए मजबूर कर रहा कश्मीर प्रशासन..

Mehbooba Mufti Targets Modi Government , Mehbooba Mufti Twitter, Independence Day 2022, Mehbooba Mufti On Selling Indian Flags, Selling Of Indian Flags In Jammu & Kashmir,  Indian Flags In Jammu & Kashmir
Listen to this article

5 Dariya News

श्रीनगर , 25 Jul 2022

Last updated on: Jul 25, 2022, 00:00 IST

Mehbooba Mufti ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। जम्मू-कश्मीर प्रशासन पर 'हर घर तिरंगा' मुहिम के तहत लोगों को राष्ट्रीय ध्वज खरीदने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। महबूबा ने रविवार को कहा कि देशभक्ति अपने आप आती है और इसे क‍िसी पर थोपा नहीं जा सकता।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह मुहिम 'आजादी का अमृत महोत्सव' के तहत 13 से 15 अगस्त तक नागरिकों को अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रोत्साहित करने के मकसद से शुरू की गई है। महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti) ने ट्विटर पर शेयर किए गए एक वीडियो में, दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले की बिजबेहरा नगरपालिका में एक वाहन के ऊपर लगे लाउडस्पीकर से एक सार्वजनिक घोषणा होती सुनाई दे रही है, जिसमें क्षेत्र के दुकानदारों से मुहिम के लिए तिरंगा खरीदने के मकसद से 20-20 रुपये जमा करने के लिए कहा जा रहा है।

Also read: सभी दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है भारत : राजनाथ सिंह

मुफ्ती ने कहा कि जम्मू-कश्मीर (Jammu & kashmir) प्रशासन जिस तरह से छात्रों, दुकानदारों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए भुगतान करने को मजबूर कर रहा है, उससे ऐसा लगता है कि कश्मीर एक दुश्मन क्षेत्र है जिस पर कब्जा करने की जरूरत है। देशभक्ति स्वत: आती है और इसे थोपा नहीं जा सकता। महबूबा का आरोप है क‍ि कश्मीरी में की गई घोषणा में स्थानीय लोगों से कहा गया कि अगर वे मुहिम में शामिल होने से इनकार करते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। 

Also read: भारतीय सैनिकों के लिए हाइब्रिड आतंकवाद बना चुनौती,पाक ने बनाया सोशल मीडिया को भी हथियार

आपको ये भी बता दें कि कारगिल के द्रास में सेना के बलिदानियों को श्रद्धांजलि देने के लिए तीन दिवसीय कारगिल विजय दिवस समारोह रविवार को रंगारंग कार्यक्रम के साथ शुरू हो गया। भारी बारिश के बाद भी कलाकारों ने बलिदानियों को संगीतमय श्रद्धांजलि देने के लिए जोश दिखाया। सोमवार को सेना की उत्तरी कमान के जनरल आफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी (Upendra Dwivedi) कारगिल के द्रास पहुंचने के साथ ही कार्यक्रमों का सिलसिला जोर पकड़ लेगा। सेना ने कारगिल के द्रास मेमोरियल को फूलों से सजाया है।

 

Tags: Mehbooba Mufti Targets Modi Government , Mehbooba Mufti Twitter , Independence Day 2022 , Mehbooba Mufti On Selling Indian Flags , Selling Of Indian Flags In Jammu & Kashmir , Indian Flags In Jammu & Kashmir

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD