Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन

 

कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने आम आदमी क्लीनिक का किया उद्घाटन

कहा, स्वास्थ्य व शिक्षा के क्षेत्र में उठाए जाएंगे अहम कदम

Harjot Singh Bains, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Azadi Ka Amrit Mahotsav, 75th Anniversary of Indian Independence, 75th years of Independence, Har ghar Tiranga, 75th Independence Day, Independence Day, Independence Day of India , Independence Day 2022, 76th Independence Day 2022, Aam Aadmi Clinics, Mohalla Clinics
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 15 Aug 2022

Last updated on: Aug 15, 2022, 00:00 IST

स्कूल शिक्षा,जल स्त्रोत, खान व भू-विज्ञान और जेल मंत्री पंजाब हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि मुख्य मंत्री पंजाब श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ओर से स्वास्थ्य व शिक्षा के क्षेत्र में अहम कदम उठाए जाएंगे, ताकि प्रदेश वासियों को सुचारु ढंग से स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने के अलावा सरकारी स्कूलों में बेहतरीन शिक्षा भी प्रदान की जा सके। 

उन्होंने यह शब्द आज होशियारपुर में एलीमेंट्री स्कूल बहादुरपुर के नजदीक बने आम आदमी क्लीनिक का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रकट किए। इस मौक पर विधायक दसूहा श्री कर्मवीर सिंह घुम्मण, डिप्टी कमिश्नर श्री संदीप हंस व एस.एस.पी श्री सरताज सिंह चाहल भी मौजूद थे।

श्री बैंस ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पंजाब सरकार की ओर से आम आदमी क्लीनिक स्थापित कर स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि यहां नि:शुल्क इलाज व दवाईयों की सुविधा उपलब्ध होगी व आज से ही यह सेवाएं मुहैया करवानी शुरु कर दी गई है। 

उन्होंने कहा कि आम आदमी क्लीनिक में ओ.पी.डी सेवाएं, टीकाकरण सेवाएं, लैब टैस्ट, जच्चा-बच्चा सेवाएं, परिवार नियोजन सेवाएं आदि उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि आज 75वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश में 75 आम आदमी क्लीनिक लोगों को समर्पित कर दिए गए हैं व आने वाले समय में इनकी गिनती और बढ़ाई जाएगी, ताकि प्रदेश वासियों को हर मोहल्ले में यह सुविधा उपलब्ध करवाई जा सके। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से आम आदमी क्लीनिक खोलने का वायदा केवल 5 महीने में ही पूरा किया गया है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब में जहां सुचारु ढंग से स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाई जाएंगी, वहीं शिक्षा के क्षेत्र में नए प्रयास भी किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के सरकारी स्कूलों को और अच्छा बनाने के उद्देश्य से 100 स्कूल आफ एमीनेंस बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों को नमूने के स्कूलों के तौर पर उभारा जाएगा ताकि यहां पढऩे वाले बच्चों को समय के हिसाब से शिक्षा उपलब्ध करवाई जा सके। 

उन्होंने कहा कि 16 नए मैडिकल कालेज बनाए जा रहे हैं। श्री बैंस ने आम आदमी क्लीनिक का उद्घाटन करने के दौरान डाक्टर व स्टाफ से बातचीत करते हुए उनको पूरी लगन व मेहनत से काम करने के लिए कहा।इस मौके पर मेयर श्री सुरिंदर कुमार, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) श्री अमित महाजन, एस.डी.एम. श्री शिवराज सिंह बल, सिविल सर्जन डा. अमरजीत सिंह, सहायक सिविल सर्जन डा. पवन कुमार, लोक सभा इंचार्ज डा. हरविंदर सिंह बख्शी, जिला प्रधान(शहरी) श्रीमती कर्मजीत कौर, सीनियर डिप्टी मेयर श्रीमती प्रवीन सैनी, श्री संदीप सैनी, श्री जसपाल सिंह चेची के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

 

Tags: Harjot Singh Bains , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Azadi Ka Amrit Mahotsav , 75th Anniversary of Indian Independence , 75th years of Independence , Har ghar Tiranga , 75th Independence Day , Independence Day , Independence Day of India , Independence Day 2022 , 76th Independence Day 2022 , Aam Aadmi Clinics , Mohalla Clinics

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD