Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

हिमाकत करने से बाज नहीं आ रहा है चीन,नेपाल से लगी सीमा पर बसाया अपना गांव,भारत ने किया आगाह

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग सरकार LAC के पास और भूटान से लगे विवादित क्षेत्रों में मॉडल गांव बनाने और फिर वहां पर आबादी बसाने की योजना पर लगातार काम कर रही है।

India, China, Nepal, Nepal Border, India China, India China Dispute, China In Indian Territory, China In India, China Acquisition In India
Listen to this article

5 Dariya News

22 Jul 2022

Last updated on: Jul 22, 2022, 00:00 IST

चीन बॉर्डर एरिया में हिमाकत करने से बाज नहीं आ रहा है. वहीं भारत ने डोकलाम के आसपास चीन के गांव बसाने से जुड़ी खबरों को लेकर भूटान को आगाह किया है। दरअसल इस मामले में बीजिंग का मुख्य उद्देश्य केवल  3488 किलोमीटर की वास्तविक रेखा पर अपने दावों को मजबूत करना है। साथ ही वह भूटान से लगी 477 किलोमीटर की सीमा पर अपना कब्जा करना चाहता है। 

बीजिंग पर रखी कई जानकारी के अनुसार,शी जिनपिंग सरकार LAC के पास और भूटान से लगे विवादित क्षेत्रों में मॉडल गांव बनाने और फिर आबादी बसाने की योजना पर काम कर रही है।  साथ ही यहां पूर्व सैनिकों को भी बसाने की तैयारी है। यह राष्ट्रपति जिनपिंग की तिब्बत में 'हान चीनी शासन' को आगे बढ़ाने के लिए अभेद्य किले बनाने की योजना का हिस्सा है।

ALSO READ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'हर घर तिरंगा' आंदोलन को मजबूत करने का किया आह्वान

एमएएक्सएआर की ओर से लिए गए चित्र मंगलवार को मीडिया में जारी हुए थे। इनमें चीनी यूटोपियन गांव में कार और बागीचे नजर आए, यह इलाका अमु चू के पास स्थित है। 

भारत ने रखी है चीन के हर कदम पर नजर

भारत का कहना है कि वह अपनी सुरक्षा को प्रभावित करने वाले सभी घटनाक्रम पर नजर रखता है। इस मामले पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि सरकार ऐसे मामले में उसके अनुरूप जरूरी कदम उठाती है। उन्होंने कहा कि हम उन सभी घटनाक्रम पर नजर रखते हैं जिनका राष्ट्रीय सुरक्षा पर प्रभाव पड़ सकता है और इसके अनुरूप कदम उठाते हैं। 

ALSO READ नुपर शर्मा के विवादित बयान से बिगड़ गए अरब देशों से भारत के रिश्ते? संसद में बोली मोदी सरकार

आपको बता दें डोकालाम इलाके में भारत और चीन के बीच 73 दिनों तक गतिरोध रहा था जब चीन ने उस क्षेत्र में सड़क का विस्तार करने का प्रयास किया था, जिस पर भूटान ने अपना दावा जताया था। तब से लेकर अभी तक भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को बातचीत के जरिए सुलझान के प्रयास कर रहे हैं। 17 जुलाई को हुई पिछली वरिष्ठ सैन्य कमांडरों की बैठक में भी दोनों पक्षों से अप्रैल 2020 की यथास्थिति को बहाल करने को लेकर बातचीत की।

 

Tags: India , China , Nepal , Nepal Border , India China , India China Dispute , China In Indian Territory , China In India , China Acquisition In India

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD