Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर

 

रणवीर सिंह ने विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की फिल्म 'लाइगर' के गाने पर किया जोरदार डांस

Ranveer Singh, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Ananya Pandey, Tollywood, Vijay Deverakonda, Liger, Akdi Pakdi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 22 Jul 2022

Last updated on: Jul 22, 2022, 00:00 IST

बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह गुरुवार को मुंबई में तेलुगु सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की आगामी फिल्म 'लाइगर' के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर पहुंचे और वहां पर अपने अंदाज से सबका मनोरंजन करते हुए फिल्म पर प्रतिक्रिया दी। रणवीर सिंह हमेशा की तरह यहां भी काफी हाई-एनर्जी के साथ दिखे।इन दौरान रणवीर ने अनन्या पांडे और विजय के साथ 'अकड़ी पकड़ी' गाने पर जोरदार डांस किया। 

इस ट्रेलर इवेंट में अनन्या, विजय, रणवीर के अलावा करण जौहर भी मौजूद थे। ट्रेलर की प्रशंसा करते हुए, रणवीर ने कहा, "मुझे लगता है कि यह मसाला फिल्मों का समय है और दर्शकों को बड़े पैमाने पर मनोरंजन करने वाले लोग पसंद कर रहे हैं। यह फिल्म बिल्कुल वैसी ही है और मैं और दर्शक फिल्म को देखने का इंतजार नहीं कर सकते। 

मुझे बड़े पैमाने पर मनोरंजन करने वाले पसंद हैं और मुझे लगता है कि मुझे जो प्यार मिला है, वह सिनेमा के इस ब्रांड के कारण है। विजय इसे रॉक करने वाला है!"इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार विजय हैं, जो एक एमएमए खिलाड़ी की भूमिका निभा रहे हैं। रणवीर के साथ बातचीत करते हुए, विजय ने कहा, "जब से मैंने स्क्रिप्ट पढ़ी, मैंने अपने शरीर को ठीक करने का फैसला किया। 

हां, यह कठिन था, लेकिन इस फिल्म के लिए सब कुछ करने लायक था। मैंने अपना सब कुछ लाइगर (फिल्म) को दिया है। महामारी के लिए धन्यवाद, हमें तैयारी के लिए समय मिल गया।"यह पूछे जाने पर कि क्या करण जौहर, रणवीर और विजय को एक साथ किसी फिल्म में कास्ट करने में दिलचस्पी रखते हैं, तो ऐसे में करण जौहर ने अपन्ी प्रतिक्रिया हां में दी और कहा कि अगर दोनों एक्टर साथ में काम करने के लिए तैयार हैं तो मैं फिल्म बना सकता हूं। 

इसके साथ ही करण जौहर ने अपने दूसरे प्लान भी साझा किए। पुरी जगन्नाथ द्वारा निर्देशित, धर्मा प्रोडक्शन द्वारा निर्मित, 'लाइगर' एक बहुर्चचित फिल्म है। इसमें मुख्य किरदार बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे और साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा हैं। 'लाइगर' 25 अगस्त को रिलीज होगी।

 

Tags: Ranveer Singh , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Ananya Pandey , Tollywood , Vijay Deverakonda , Liger , Akdi Pakdi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD