Monday, 20 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

सिद्धू मुसेवाला की मौत के बाद पिता को मिली पाक से घमकी, कुछ समय के लिए छोड़ा गांव

सिद्धू मुसेवाला की मौत के बाद पिता को मिली पाक से घमकी, कुछ समय के लिए छोड़ा गांव गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता को पाकिस्तान से धमकी मिली है इसलिए कुछ महीनों के लिए उन्होंने गांव छोड़ दिया है।

Sidhu Moosewala , Sidhu Moose wala , Sidhu Moosewala Father , Balkaur Singh , Sidhu Moosewala Killers , Sidhu Moosewala Death Threats , Balkaur Singh Death Threats , Sidhu Moose wala Death Threats , Sidhu Father News , Sidhu Moosewala Case Updates
Listen to this article

5 Dariya News

मानसा , 21 Jul 2022

Last updated on: Jul 21, 2022, 00:00 IST

पंजाब का मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला famous singer sidhu moosewala) की हत्याकांड को लगभग पुरे दो महीने बीत चुके हैं ऐसे में सिद्धू को चाहने वाले मूसा गांव स्थित उनके घर पर उनके माता-पिता से मिलने जाते हैं। साथ ही मूसेवाला को श्रद्धांजलि देने के लिए भी उनके प्रशंसक वहां पहुंचते हैं। लेकिन अभी सिद्धू के परिवार की तरफ से कहा गया है की उनसे मिलने के लिए अभी कोई न आए क्योंकि वह कुछ समय के लिए गांव से बाहर गए हुए हैं. ये जानकारी उन्होंने सिद्धू मूसेवाला के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज में स्टोरी डालकर दी है. 

सिद्धू के पिता को पाकिस्तान से मिली धमकी

जानकारी के अनुसार ख़बर ये है कि सिद्धू के पिता को पाकिस्तान से धमकी मिली है इसलिए कुछ महीनों के लिए उन्होंने गांव छोड़ दिया है।  मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पारिवारिक सूत्रों के हवाले से बताया है कि मूसेवाला (sidhu moose wala) के पिता बलकौर सिंह (Balkaur Singh), को पाकिस्तान के एक नंबर से सोशल मीडिया पर धमकी भरा मैसेज मिला है। जैसे ही यह मामला सामने आया है, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। यह भी जानकारी सामने नहीं आई है कि गायक के माता-पिता कहां गए हैं।

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पुलिस ने दो गैंगस्टर्स का किया एनकाउंटर

आपको बता दें मूसेवाला के मर्डर केस में पुलिस ने दो गैंगस्टर्स को बुधवार को अमृतसर में मार गिराया है। ये  गैंगस्टर्स काफी समय से भारत- पाकिस्तान के बॉडर से 10 किलोमीटर दूर चीचा भकना गांव में किसी पुरानी हवेली में छिपे हुए थे. पुलिस द्वारा चलाए गए इस एनकाउंटर में कुल 5 से 6 घंटे चला. इन दोनों मरने वाले गैंगस्टर्स के नाम जगरूप सिंह रूपा और मनप्रीत मन्नू हैं। इस ऑपरेशन में तीन पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए।

भगवंत मान ने पुलिस की पीठ थपथपाई

पंजाब पुलिस की इस कार्रवाई पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने पुलिस की पीठ थपथपाई है. भगवंत मान ने ट्वीट कर कहा, गैंगस्टर कल्चर और असामाजिक तत्वों के खिलाफ मेरी सरकार द्वारा शुरू किए गए अभियान में आज मिली बड़ी सफलता के लिए मैं पंजाब पुलिस और एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स को बधाई देता हूं. 

सिद्धू के पिता खुद पहुंचे एनकाउंटर स्थल पर

सिद्धू के पिता अपने बेटे के हत्याकांड में शामिल दो गैंगस्टर्स को देखने के लिए एनकाउंटर स्थल पर गए. जिसके बाद उन्होंने कहा की अभी ये लड़ाई बहुत लंबी है. 

लेकिन इन दो गैंगस्टर्स के मरने से मेरा बेटा वापिस नहीं आ जाएगा।

 

Tags: Sidhu Moosewala , Sidhu Moose wala , Sidhu Moosewala Father , Balkaur Singh , Sidhu Moosewala Killers , Sidhu Moosewala Death Threats , Balkaur Singh Death Threats , Sidhu Moose wala Death Threats , Sidhu Father News , Sidhu Moosewala Case Updates

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD