Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा

 

मक्खियों से हैं परेशान तो जानिए- मक्खी भगाने के घरेलू उपाय,House Flies के लिए है रामबाण इलाज

Makkhi Bhagane Ke Gharelu Upay: घर में बीमारियों का आंतक फैलाने वाली मक्खियों की भिनभिनाहट से यदि आप परेशान है तो इस लेख में हम आपको मक्खी भगाने के घरेलू उपाय के बारे ने बताएंगे

Makkhi Bhagane Ke Gharelu Upay, House Flies, Makkhi Bhagane Ka Gharelu Nuskha, Venus flytrap, Venus flytrap Uses, Venus flytrap Habitats, Venus flytrap facts, Venus flytrap Plant
Listen to this article

5 Dariya News

21 Jul 2022

Last updated on: Jul 21, 2022, 00:00 IST

Makkhi Bhagane Ke Gharelu Upay: मक्खी हर घर की आम समस्या है.लेकिन बरसातों के दिनों में मक्खियां बीमारियों का आंतक फैलाने के लिए ज्यादा फैल जाती हैं और यदि घर का दरवाजा या खिड़की खुली रह जाती है तो घर के अंदर इनकी पूरी फौज घुस आती है.  बीमारियों को फैलाने के लिए घर (House Flies) में मक्खियां अहम भूमिका निभाती है. मक्खियां पहले बाहर गंदगी में बैठती हैं फिर घर के अंदर आकर आपके स्वछ खाने के समान के ऊपर बैठ जाती हैं. हम इन चीजों को कई बार नजरअंदाज कर देते हैं और उन्हीं खाने-पीने की चीजों को खा लेते हैं. ऐसे में बीमारियों का होना बहुत स्वाभाविक है. आज हम इस आर्टिकल में आपको मक्खी भगाने के घरेलू उपाय (Makkhi Bhagane Ke Gharelu Upay) के बारे में बताने वाले हैं इसलिए इसे अंत तक पढ़ें-

मक्खियों को घर से भगाने के घरेलू नुस्खे Makkhi Bhagane Ka Gharelu Nuskha:-

मक्खियों को भगाने के लिए बाजार में कई तरह के स्प्रे मिलते हैं लेकिन उनके इस्तेमाल से हमारे सेहत पर बुरा असर पड़ता है. स्प्रे में मौजूद केमिकल शरीर के लिए काफी नुकसानदायक है. इसलिए हम आपको मक्खियों को घर से भगाने के घरेलू नुस्खे बताने वाले हैं-  

ALSO READ:-बरसात के मौसम में बढ़ता है डेंगू और मलेरिया का खतरा, इन बातों को ध्यान में रखकर करें अपना बचाव

मक्खियों को घर से भगाने के लिए आप घर में पढ़ी इन चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं (homemade treatment for house flies)

1 नमक का पानी

आपको कुछ नहीं करना है केवल एक गिलास पानी का लें उसमे 2 चमच्च नमक के डाल लें जिसके बाद आप इस पानी को मिक्स करके किसी स्प्रे बोतल में डाल कर स्प्रे कर मक्खियों (Flies) के ऊपर स्प्रे कर दें, इससे मक्खियों को भगाने में आसानी होगी। 

2 दूध और काली मिर्च     

दूध और काली मिर्च से भी मक्खियों (Flies) से छुटकारा पाया जा सकता है.आप एक गिलास दूध में एक चम्मच काली मिर्च (Black Pepper) और 3 चम्मच चीनी मिला लें. जहां भी मक्खियां सबसे ज्यादा घूमती हैं वहां इस दूध को रखें. मक्खियां इस दूध की तरफ आकर्षित होंगी जो इसमें चिपक कर डूब जाएंगी। 

3 एप्पल विनेगर यानी सिरका

विनेगर (Apple Cider Vinegar) यानी सिरका भी मक्खियों को भगाने का रामवाण इलाज है. आप एक गिलास में एप्पल विनेगर लें और उसमें डिश सोप की कुछ बूंदें मिला लें. इसके बाद उसपर एक प्लास्टिक बांध दें. फिर इसमें छोटे छोटे छेद कर दें. अब आप इस मिश्रण को मक्खियों वाली जगह पर रख दें. मक्खियां इस गिलास से आने वाली खुशबु से आकर्षित होंगी जो अंदर जाने की कोशिश करेंगी जिसके बाद वे बहार नहीं निकल पाएंगी। 

4 कपूर का इस्तेमाल करें 

कपूर भी मख्खियों को भगाने में सहायक होता है. कपूर की खूशबू मक्खियों को घर में आने से रोकती है. इस तरीके को अपनाने के लिए कपूर को जला दें और फिर उसे पूरे कमरे में घुमाएं. इसकी महक से मक्खियां भाग जाएंगी या फिर घर में आएंगी ही नहीं.

ALSO READ: आँखों और कमज़ोर हड्डियों को करना है मजबूत तो खाली पेट जरूर खाएं ये चीज़,शरीर को मिलेंगे कई लाभ

5 वीनस फ्लाईट्रैप 

वीनस फ्लाईट्रैप एक कार्निवोरस पौधा है जिसका काम कीड़े-मकौड़े (Insects) खाना है. इस पौधे को आप घर के बाहर या अंदर कोनों पर लगा सकते हैं. फिर आपको कुछ भी करने की जरूरत नहीं है. क्योंकि  इन पौधों का मुंह खुला रहता है और जैसे ही मक्खी इनपर आकर बैठती है तो ये उसे दबोच लेते हैं. 

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. 5 दरिया न्यूज इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

 

Tags: Makkhi Bhagane Ke Gharelu Upay , House Flies , Makkhi Bhagane Ka Gharelu Nuskha , Venus flytrap , Venus flytrap Uses , Venus flytrap Habitats , Venus flytrap facts , Venus flytrap Plant

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD