Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

संसद ठप करने के पीछे राहुल गांधी का हाथ, स्मृति ईरानी का बड़ा हमला

Smriti Irani, Smriti Zubin Irani, BJP, Bharatiya Janata Party, Union Textile Minister, Rahul Gandhi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 20 Jul 2022

Last updated on: Jul 20, 2022, 00:00 IST

संसद में विपक्ष के लगातार हंगामे के बीच, भाजपा ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला और कहा संसद ठप करने के पीछे राहुल गांधी का हाथ है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आरोप लगाया कि उनका (राहुल गांधी) राजनीतिक जीवन संसदीय प्रक्रियाओं और परंपराओं के अनादर के साथ बीता है। 

वह अब संसद को ठप करने पर अड़े हैं। ईरानी ने कहा कि 2004 और 2019 के बीच अमेठी से लोकसभा सदस्य रहे राहुल गांधी ने सदन में कभी कोई सवाल नहीं पूछा। उन्होंने कहा, जब उन्होंने निर्वाचन क्षेत्र (अमेठी) छोड़ दिया और वायनाड के सांसद बने, तो 2019 के शीतकालीन सत्र में उनकी उपस्थिति 40 प्रतिशत से कम थी। 

आज उन्होंने संसद को बाधित करने के लिए खुद को समर्पित कर दिया है। ईरानी ने आरोप लगाया कि राहुल ने संसदीय परंपराओं का अपमान किया है और अब वह यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि संसद में बहस ही ना हो। 

उन्होंने कहा, वो राजनीतिक रूप से अनप्रोडक्टिव हो सकते हैं, लेकिन उन्हें संसद की प्रोडक्टिीविटी पर अंकुश लगाने की हिम्मत नहीं करनी चाहिए। ईरानी ने 2019 के आम चुनाव में अमेठी में राहुल गांधी को हराया था। कांग्रेस नेता के लगातार विदेश दौरों पर तंज कसते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह उनकी ही पार्टी के लिए चिंता का विषय है।'

 

Tags: Smriti Irani , Smriti Zubin Irani , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Textile Minister , Rahul Gandhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD