Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कानपुर हिंसा: बकरा हलाल करते हुए वीडियो भेजी,कहा- तुने मेरी वीडियो बनाई, मैं पूरी फिल्म बनाऊंगा

Kanpur violence में धमकियों दौरा चालू.. बिल्डर ने एक लेदर कारोबारी बकरा हलाल करते हुए वीडियो भेजा.. इलाके में दहशत

Kanpur Violence News, Kanpur Violence Latest News, Kanpur Violence Latest News In Hindi, Kanpur News In Hindi
Listen to this article

5 Dariya News

कानपुर , 20 Jul 2022

Last updated on: Jul 20, 2022, 00:00 IST

Kanpur violence मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। नई सड़क बवाल में वसी के पार्टनर का हाथ होने का गुमनाम पत्र वायरल होने के बाद भड़के बिल्डर ने एक लेदर कारोबारी को धमकी दे डाली। उसने कारोबारी के मोबाइल पर एक बकरे को हलाल करते हुए वीडियो भेजी और धमकी दी कि तुमने मेरा वीडियो बनाया है, अब हम पूरी फिल्म बनाएंगे। अब कारोबारी की हालत खराब है। 

इस वीडियो और धमकी भरे मैसेज के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और डरे सहमे कारोबारी ने पुलिस कमिश्नर से न्याय की गुहार लगाई है।  जाजमऊ के अंगूरी बाग निवासी कारोबारी ने बताया कि उनके व उनके भाई का चमनगंज निवासी एक बिल्डर से व्यापारिक लेनदेन का विवाद चलता है। रंजिश के चलते बिल्डर अकसर उन्हें व उनके भाई को जान से मारने की धमकी देता है। 

हाल ही में बिल्डर के खिलाफ किसी में पुलिस कमिश्नर को गुमनाम पत्र देकर नई सड़क बवाल में उसका हाथ होने की शिकायत की थी। आरोप है कि इससे वह कारोबारी से रंजिश मानने लगा। 17 जुलाई की रात घर के बाहर आकर उसे और उसके भाई को धमकाया। बिल्डर ने उनके मोबाइल पर बकरे को हलाल करते हुए वीडियो भेजा। उसके नीचे लिखा था कि तुमने वीडियो बनाया है, हम पूरी फिल्म बनाएंगे। 

आरोपी बिल्डर चाल चलन कुछ ठीक नहीं है, वह शातिर किस्म का है जो हलीम मुस्लिम कॉलेज की संपत्ति व वफ्क बोर्ड की संपत्तियों को फर्जी तरीके से बेचने और हड़पने का काम करता है। उसके खिलाफ चमनगंज, बेकनगंज और बजरिया थाने में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। यहीं नहीं पाबंदी के बाद भी हयात के साथ जुलूस निकालने पर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी।

उधर, कानपुर नई सड़क बवाल के मुख्य साजिशकर्ता हयात जफर हाशमी पर पुलिस NSA लगाने की तैयारी में है। इसकी फाइल तैयार हो गई है। आपकी जानकारी के लिए  बता दें कि नई सड़क पर तीन जून को जुमे की नमाज के बाद भारी बवाल हुआ था। पुलिस की जांच में सामने आया था कि हयात जफर हाशमी बवाल का मुख्य साजिशकर्ता है। साजिश में बिल्डर हाजी वसी, मुख्तार बाबा समेत पांच-छह और आरोपी शामिल थे।

 

Tags: Kanpur Violence News , Kanpur Violence Latest News , Kanpur Violence Latest News In Hindi , Kanpur News In Hindi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD