Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज जयंत चौधरी ने आईटीआई में व्यापक बदलाव के लिए रणनीतिक सलाहकार व सुधार कार्यबल-सारथी की पहली बैठक की अध्यक्षता की जंडियाला वासियों के लिए खुशखबरी अजनाला के 61 गांवों में ईसाई समुदाय के कल्याण के लिए 15.25 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे सामुदायिक भवन : कुलदीप सिंह धालीवाल धर्मेंद्र प्रधान ने भारत के नवाचार और स्टार्टअप व्यवस्था को प्रदर्शित करने वाले भारत इनोवेट्स पर रणनीतिक दस्तावेज़ जारी किए गुलाब चंद कटारिया ने नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकों की श्रृंखला की राजनाथ सिंह ने हैदराबाद स्थित डीआरडीएल में अत्याधुनिक हथियार प्रणाली परिसर का उद्घाटन किया मनदीप सिंह बराड़ ने एनएचएम कार्यक्रमों की समीक्षा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली नई मजबूती

 

कानपुर हिंसा में बड़ा खुलासा:रेट तय था, पत्थरबाजों को 1000रु और गोली-बम चलाने वाले को 5000 मिले

Kanpur Violence पर SIT की केस डायरी से हुआ बड़ा खुलासा.. हिंसा कराने के लिए उपद्रवियों को 10 लाख रुपए एडवांस के तौर पर भी दिए थे

Kanpur Violence Latest Updates , Kanpur Violence Latest News In Hindi, Money Given To Stone Pelters In Kanpur , Stone Pelters Price Kanpur , Kanpur Stone Pelters Price
Listen to this article

5 Dariya News

कानपुर , 14 Jul 2022

Last updated on: Jul 14, 2022, 00:00 IST

Kanpur Violence पर एक बड़ा खुलासा हुआ है। ये एक सोची समझी घटना थी। कानपुर हिंसा भले ही 3 जून को हुइ थी लेकिन धीरे धीर इसपर नए खुलासे हो रहे हैं। अब कोर्ट में सुनवाई के दौरान खुलासा हुआ है कि उपद्रवियों की ओर से पत्थरबाजी से लेकर बमबाजी तक के रेट निर्धारित किए गए थे। जी हां रेप पहले से ही तय थे कि पत्थरबाजी करने वाले को कितना मिलेगा और बमबाजी करने वाले को कितना?

आपकी  जानकारी के लिए बता दें कि SIT की केस डायरी में इस बात का जिक्र है कि कानपुर में हुई हिंसा को लेकर पूरी प्लानिंग हुई थी, जिसमें फाइनेंस से लेकर हर व्यक्ति की अलग-अलग जिम्मेदारी तय की गई थी। इतना ही नहीं, उपद्रव करने वाले को किस तरह से रकम देनी है और उन्हें कैसे काम करना है और उसके लिए कितने पैसे मिलेंगे, बकायदा इसका रेट तय किया गया था।

SIT की केस डायरी में इस बात का भी दावा किया गया है कि Kanpur Violence के दौरान पत्थर चलाने वाले पत्थरबाजों के लिए 1 हजार रुपए का रेट तय किया गया था, तो वहीं ठेले पर पत्थर भरकर लाने वालों और गोली-बम चलाने वालों के लिए 5 हजार रुपए का रेट निर्धारित किया गया था। सबसे बड़ी बात ये है कि इस हिंसा में नाबालिगों का इस्तेमाल किया गया था ताकि पकड़े जाने पर उनपर कोई कठोर कार्रवाई ना हो सके। नाबालिगों को केवल हिंसा में आगे रखने और पथराव करने के लिए रखा गया था।

ये भी पढ़ें- कानपुर हिंसा: बाबा बिरयानी का मालिक मुख्तार गिरफ्तार..दंगों में पत्थरबाजों को खिलाई थी बिरयानी

प्लानिंग ऐसी थी कि उपद्रव के बाद पकड़े जाने पर उपद्रिवयों के लिए मदद का पूरा आश्वासन दिया गया था। हिंसा के दौरान अपराधियों के पकड़े जाने पर उन्हें निशुल्क कानूनी मदद और परिवार को आर्थिक मदद का भी भरोसा दिलाया गया था। इस काम के लिए बाबा बिरयानी के मालिक मुख्तार बाबा और हाजी वशी के द्वारा नियुक्त किए गए जिम्मेदार लोगों ने उपद्रवियों को आश्वासन दिया था।

ये भी पढ़ें - कानपुर हिंसा में चौंकाने वाला खुलासा..PAK आकाओं के संपर्क में था अकील खिचड़ी, और बम मांग रहा था

हिंसा कराने के लिए हाजी वशी के मैनेजर अफजाल ने पूरी टीम तैयार की थी और उपद्रवियों को 10 लाख रुपए एडवांस के तौर पर भी दिए थे। हिंसा के दौरान पथराव करने वाले व बम चलाने वालों के लिए अलग-अलग रेट निर्धारित किए गए थे। हयात जफर हाशमी और निजाम कुरैशी को बंदी सफल कराने के निर्देश दिए गए थे, तो वहीं मुख्तार बाबा, उसका बेटा महमूद, हाजी वशी और मैनेजर अफजाल पूरा मैनेजमेंट संभाल रहे थे। हिंसा के बाद सबको बचाने के लिए भी तैयारियां हुई थी लेकिन पुलिस ने उनके सारे किए कराए पर पानी फेर दिया।

 

Tags: Kanpur Violence Latest Updates , Kanpur Violence Latest News In Hindi , Money Given To Stone Pelters In Kanpur , Stone Pelters Price Kanpur , Kanpur Stone Pelters Price

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD