Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

उपजाऊ भूमि तक गाद फैलने से रोकने के लिए तंत्र करें विकसित : जय राम ठाकुर

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, BJP Himachal Pradesh, Bhakra Beas Management Board, BBMB
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 19 Jul 2022

Last updated on: Jul 19, 2022, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए लोगों की सुविधा के दृष्टिगत बीबीएमबी को मंडी जिला के नाचन क्षेत्र की बग्गी-धनोटू-सुन्दरनगर सड़क की मेटलिंग और टारिंग का कार्य करने को कहा। जय राम ठाकुर ने कहा कि सुंदरनगर में थवाल पुल के काम में तेजी लाई जानी चाहिए और बीबीएमबी को उसके द्वारा निर्मित 40 मीटर मंगलाह पुल के साथ सड़कों के निर्माण पर भी विचार करना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि इससे मंडी जिले के सुंदरनगर, नाचन, बल्ह और सराज विधानसभा क्षेत्रों की कई पंचायतों के लोगों को सुविधा होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीबीएमबी अधिकारियों को परियोजनाओं से उपजाऊ भूमि तक गाद के फैलने को रोकने के लिए एक तंत्र विकसित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों की बेशकीमती जमीन को बचाने के लिए उपयुक्त दीवार लगाने के साथ-साथ अन्य सुरक्षा उपाय किए जाने चाहिए।

जय राम ठाकुर ने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के लिए नहर के किनारे क्रैश बैरियर भी लगाए जाएं। उन्होंने बीबीएमबी प्राधिकरण को पंडोह के पास बाखली पुल की मरम्मत और रखरखाव के अलावा पंडोह में इको पार्क की उचित सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भी कहा। मुख्यमंत्री ने बीबीएमबी के अधिकारियों को लोगों की सुविधा के दृष्टिगत पौंग बांध की बाहरी सीमा के साथ सुरक्षा दीवारों के निर्माण के अलावा क्षेत्र में सड़कों के निर्माण और रखरखाव के लिए भी कहा।

नाचन के विधायक विनोद कुमार, सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल और देहरा के विधायक होशियार सिंह ने बीबीएमबी परियोजनाओं के संबंध में अपने विभिन्न मामले उठाए। बीबीएमबी के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया कि बोर्ड परियोजना क्षेत्र से संबंधित सभी मुद्दों को सही परिप्रेक्ष्य में लेगा और चल रही परियोजनाओं को समयबद्ध पूरा करना भी सुनिश्चित करेगा। बैठक में मुख्य सचिव आर.डी. धीमान, निदेशक ऊर्जा हरिकेश मीणा, राज्य सरकार और बीबीएमबी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , Bhakra Beas Management Board , BBMB

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD