Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय

 

नुपुर शर्मा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत... 10 अगस्त तक नहीं हो सकती गिरफ्तारी

Supreme Court की टिप्पणी के बाद Nupur Sharma को लगातार मिल रही जान से मारने की धमकी.. 9 राज्यों में हुई FIR

Supreme Court Latest Verdict, Supreme Court Verdict Nupur Sharma, SC Verdict Nupur Sharma, Nupur Sharma Verdict Supreme Court, Nupur Sharma Verdict SC
Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 19 Jul 2022

Last updated on: Jul 19, 2022, 00:00 IST

सुप्रीम कोर्ट से नुपुर शर्मा को आज बड़ी राहत मिली है। सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने उनको अंतरिम राहत दी है। वहीं कोर्ट ने नुपुर शर्मा की गिरफ्तारी पर 10 अगस्त तक रोक लगा दी गई है। यानी की 10 अगस्त तक नुपुर शर्मा को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाएगी। अब 10 अगस्त को इस मामले में आगे की सुनवाई होगी। 

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और जिन जिन राज्यों में नुपुर शर्मा पर FIR हुई है, उन सभी को नोटिस जारी कर दिया है। कोर्ट में नूपुर शर्मा के वकील ने कहा कि नुपुर को लगातार धमकियां मिल रही हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पैगम्बर मोहम्मद को लेकर टिप्पणी करने के चलते अलग-अलग राज्यों में 9 FIR का सामना कर रहीं नुपुर शर्मा ने सुप्रीम कोर्ट में दोबारा अर्जी लगाई थी। 

इस पर मंगलवार को सुनवाई हुई। अपनी अर्जी में नुपर ने कहा था कि सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणियों के बाद उनकी जान को लेकर खतरा बढ़ गया है। नुपुर ने कोर्ट से गिरफ्तारी पर रोक लगाने के साथ साथ सभी FIR को दिल्ली ट्रांसफर कर एक साथ सुनवाई करने की मांग भी की थी। आज इसी अर्जी पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने साफ कह दिया है कि 10  अगस्त तक नुपुर शर्मा की गिरफ्तारी नहीं हो सकती।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Nupur Sharma ने अपनी पिछली याचिका में अपने खिलाफ सभी मामलों को एक साथ संलग्न करके एक जगह ट्रांसफर करने की मांग की थी। उन्होंने शीर्ष अदालत से कहा था कि उनकी जान को खतरा है। इसलिए कानून के मुताबिक सभी मामले एक साथ संलग्न कर दिए जाएं। Supreme Court ने उनकी कोई दलील स्वीकार नहीं की थी और याचिका पर विचार करने से इन्कार कर दिया था। इसके बाद नुपुर के वकील मनिंदर सिंह ने याचिका वापस ले ली थी।

 

Tags: Supreme Court Latest Verdict , Supreme Court Verdict Nupur Sharma , SC Verdict Nupur Sharma , Nupur Sharma Verdict Supreme Court , Nupur Sharma Verdict SC

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD