Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

मोदी से बोली महबूबा: कश्मीर में खून-खराबा रोकना है तो पूर्व PM वाजपेयी की तरह PAK से बातचीत करो

Jammu & Kashmir की पूर्व CM Mehbooba Mufti ने फिर आलापा Pakistan का राग. पूर्व प्रधानमंत्री Atal Bihari Vajpaye का जिक्र कर, मोदी सरकार को नसीहत दी

Atal Bihari Vajpaye, Mehbooba Mufti News JK, Mehbooba Mufti Suggestions To Government, Mehbooba Mufti Latest Suggestions, Talk To Pakistan, Peace In Jammu & Kashmir
Listen to this article

5 Dariya News

श्रीनगर , 18 Jul 2022

Last updated on: Jul 18, 2022, 00:00 IST

Jammu & Kashmir की पूर्व CM Mehbooba Mufti का एक बार फिर Pakistan प्यार जागा है। मुफ्ती एक बार फिर मोदी सरकार को Pakistan के साथ बीतचीत करने का सुझाव दे रही हैं। महबूबा ने साफ शब्दों में कहा है कि कश्मीर मुद्दे को सुलझाने और खून-खराबा रोकने के लिए पाकिस्तान से बातचीत के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं है।

कश्मीर का मुद्दा बुलेट और ग्रेनेड से नहीं, बल्कि सिर्फ बातचीत से मुद्दे को सुलझाया जा सकता है। महबूबा ने कहा, दोनों तरफ से बातचीत शुरू करने की जरूरत है। अगर हम यह कहते हैं कि पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है, तो उसके लिए भी पाकिस्तान के साथ बातचीत करनी होगी। पूर्व प्रधानमंत्री Atal Bihari Vajpaye ने भी ऐसा ही किया था।  उनके इस कदम से आतंकवाद घटा और कश्मीर में घुसपैठ भी कम हो गई थी।

खुद को हितधारक कहते हुए Mehbooba Mufti ने कहा- कश्मीर में सभी हितधारकों से बातचीत करके समाधान निकालने की जरूरत है, ताकि बिहार का कोई सैनिक, CRPF का जवान  और ASI मुश्ताक अहमद या आम आदमी या मुसलमान (मुनीर, जिसकी हिरासत में मौत हो गई थी) अपनी जान ना गंवाए। 

भारत सरकार इस बात को जितना जल्दी समझ लें उतना ठीक है, बातचीत के अलावा कश्मीर मुद्दे को सुलझाने का कोई और रास्ता नहीं है। कश्मीर मुद्दे हमारी पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा। अनुच्छेद 370 की बहाली से ज्यादा बड़ा मुद्दा कश्मीर मामले का समाधान है। यह हमारा एजेंडा है और हमारा संघर्ष जारी रहेगा। 370 तो सिर्फ एक छोटा सा कदम है। असली मकसद कश्मीर को खुशहाल बनाना है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कश्मीर में हालात ठीक नहीं हैं। पहले टारगेट किलिंग हुई। अब जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में रविवार को एक आतंकवादी हमले में CRPF का एक अधिकारी शहीद हो गया। दोपहर करीब 2:15 बजे आतंकवादियों ने पुलवामा के गंगू चौराहा इलाके में पुलिस और CRPF की संयुक्त चौकी पर गोलीबारी की, जिसमें ASI विनोद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

 

Tags: Atal Bihari Vajpaye , Mehbooba Mufti News JK , Mehbooba Mufti Suggestions To Government , Mehbooba Mufti Latest Suggestions , Talk To Pakistan , Peace In Jammu & Kashmir

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD