Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

कैबिनेट मंत्री मीत हेयर ने शहीद भगत सिंह को 'आतंकवादी' कहने पर सिमरनजीत सिंह मान की सख्त शब्दों में की आलोचना

सांसद मान ने शहीदों का किया अपमान, बिना शर्त जनता से मांगे माफी: मंत्री मीत हेयर

Gurmeet Singh Meet Hayer, Meet Hayer, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Shaheed Bhagat Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 15 Jul 2022

Last updated on: Jul 15, 2022, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के अध्यक्ष और संगरूर से सांसद सिमरनजीत सिंह मान के शहीद-ए-आजम भगत सिंह को 'आतंकवादी' कहने के बयान की कड़ी आलोचना की है। साथ ही मान से उनके विवादित बयान के लिए पंजाब की जनता से बिना शर्त माफी मांगने की मांग की है। शुक्रवार को यहां पंजाब भवन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए उच्च शिक्षा मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कहा कि सिमरनजीत सिंह मान के बयान से करोड़ों भारतीयों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। 

देश की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। कैबिनेट मंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि आप सरकार भगत सिंह को उनके सर्वोच्च बलिदान के लिए शहीद का दर्जा देगी। उन्होंने कहा " मुख्यमंत्री भगवंत मान ने  बतौर सांसद रहते हुए इस मुद्दे को हमेशा जोरशोर से संसद में उठाया था। भगत सिंह हमारे आदर्श हैं और मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि पंजाब सरकार भगत सिंह को शहीद का दर्जा देगी।"  

सांसद सिमरनजीत के बयान पर दुख जताते हुए मंत्री मीत हेयर ने कहा कि यह बेहद शर्मनाक है कि नवनिर्वाचित सांसद ने उस महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह की शहादत का अपमान किया है, जिन्होंने देश को विदेशी साम्राज्यवाद के चंगुल से मुक्त कराने के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। उन्होंने कहा कि न केवल पंजाब बल्कि पूरे देश को भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव पर गर्व है। बेहद कम उम्र में उन्होंने देश के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे। 

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी एक लोकतांत्रिक पार्टी है और यदि जरूरत पड़ी तो हमारी पार्टी शहीद भगत सिंह का अपमान करने और पंजाबियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए सांसद मान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी करेगी। इस मौके पर जलालाबाद के विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी, धर्मकोट के विधायक देविंदर सिंह ढोस और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग भी मौजूद थे।

 

Tags: Gurmeet Singh Meet Hayer , Meet Hayer , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Shaheed Bhagat Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD