Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

खेल के हर प्रारूप का लुत्फ उठाता हूं : जसप्रीत बुमराह

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Jasprit Bumrah, Eng Vs Ind, 1st ODI
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लंदन , 13 Jul 2022

Last updated on: Jul 13, 2022, 00:00 IST

भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने खेल के सभी प्रारूपों में अपने अच्छे प्रदर्शन का श्रेय आलोचना और वाहवाही दोनों को नजरअंदाज करने को दिया है। बुमराह ने केनिंगटन ओवल पिच पर शानदार प्रदर्शन के लिए इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती वनडे मैच में स्विंग गेंदबाजी से सबको प्रभावित किया, जिससे 6/19 के अपने सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन के साथ भारत ने इंग्लैंड को 10 विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त ले ली। 

बुमराह ने कहा, "मैं वाहवाही या आलोचनाओं पर ज्यादा ध्यान नहीं देता। मैं बस अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करता हूं। मैं खेल के हर प्रारूप का आनंद लेता हूं और जो कुछ भी मेरे हाथ में है उसे आजमाता हूं। मैं लोगों की राय का सम्मान करता हूं लेकिन मैं सुनता खुदकी हूं। 

मैं उन्हें गंभीरता से नहीं लेता, चाहे वह अच्छा हो या बुरा। मुझे मिली वाहवाही के लिए मैं बहुत आभारी हूं, लेकिन हमेशा मे स्थिर रहने की कोशिश करता हूं।"गेंदबाज ने नॉन-स्टॉप क्रिकेट खेलने के बारे में भी अपनी राय रखते हुए कहा कि कई बार मानसिक और शारीरिक रूप से विभिन्न प्रारूपों के बीच स्विच करना मुश्किल होता है, इसलिए तरोताजा होने के लिए थोड़ा समय देना बेहद जरूरी हो जाता है।

"कुछ ही दिनों में, भारत ने एजबेस्टन में पुनर्निर्धारित पांचवां टेस्ट खेला है, उसके बाद तीन मैचों की टी20 श्रृंखला और अब मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रहा है। उन्होंने कहा, "यह बहुत मुश्किल है कि अभी कुछ दिन पहले हम एक टेस्ट मैच खेल रहे थे और फिर हमने टी20 खेला है और अब वनडे क्रिकेट खेल रहे हैं। 

मानसिक समायोजन और ताजा रहना सबसे महत्वपूर्ण बात है। शरीर की देखभाल करना, कभी-कभी ठीक होने के लिए 8-9 या 10 घंटे भी सोना पड़ता है, क्योंकि तेज गेंदबाजी एक कठिन काम है।"बुमराह ने कहा, "हम पेशेवर क्रिकेटर हैं। 

एक बच्चे के रूप में, भारत के लिए खेलना हमारा सपना था, इसलिए अगर हम अभी ऐसा कर रहे हैं, तो हम शिकायत नहीं कर सकते। हमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।"तेज गेंदबाज ने कहा कि वह इंग्लैंड के खिलाफ इस तरह के शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के साथ खुश हैं क्योंकि आप खुद को सर्वश्रेष्ठ टीम के खिलाफ परखना चाहते हैं।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Jasprit Bumrah , Eng Vs Ind , 1st ODI

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD