Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय

 

कुलतार सिंह संधवां द्वारा एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्ज़ होल्डर साइकिलिस्ट गुरप्रीत सिंह कमों का सम्मान

Kultar Singh Sandhwan, Punjab Vidhan Speaker, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab, Gurpreet Singh Kamow, Kotkapura, Audax India Randonneurs, AIR
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 13 Jul 2022

Last updated on: Jul 13, 2022, 00:00 IST

पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां द्वारा आज यहाँ विधान सभा में अपने चैंबर में कोटकपुरा के एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्ज़ होल्डर साइकिलिस्ट गुरप्रीत सिंह कमों का सम्मान किया गया। गुरप्रीत कमों ने लोगों को तंदुरुस्त रहने के लिए साइकिल चलाने के लिए प्रेरित करने के लिए 8 जून, 2020 से 15 सितम्बर, 2020 तक लगातार 100 दिन रोज़ाना 100 किलोमीटर साइकिल चलाया और उनका नाम 1 जून, 2022 को एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्ज़ में दर्ज हुआ है।  

गुरप्रीत कमों और कोटकपुरा साइकिल राईडजऱ् को इस प्रतिष्ठित उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए स्पीकर ने कहा कि गुरप्रीत कमों की उपलब्धि नौजवानों और साइकिलिस्ट बनने के चाहवानों के लिए प्रेरणा-स्रोत होगी। उन्होंने कहा कि केवल कोटकपुरा के लोगों को ही नहीं, बल्कि पूरे पंजाब को गुरप्रीत की इस उपलब्धि पर बहुत गर्व है। उन्होंने कहा कि वह साइकिल सुपरस्टार के रूप में उभरने की क्षमता रखता है।  

श्री गुरप्रीत कमों को प्रशंसा पत्र और यादगारी चिह्न देकर सम्मानित करते हुए स. संधवां ने उनकी भविष्य के मुकाबलों में सफलता की कामना की। गौरतलब है कि गुरप्रीत सिंह कमों ने साल 2021 में निर्धारित समय के अंदर 200 किलोमीटर, 300, 400 और 600 किलोमीटर साइकिल चलाकर ‘सुपर रैनेडोयर’ का खि़ताब हासिल किया था। यह मुकाबला ऑडेक्स इंडिया रैंडोन्यूर्स (ए.आई.आर.) द्वारा करवाया गया था।

 

Tags: Kultar Singh Sandhwan , Punjab Vidhan Speaker , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Gurpreet Singh Kamow , Kotkapura , Audax India Randonneurs , AIR

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD