Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

भगवान के दर्शन हुए महंगे... काशी विश्वनाथ में बाबा के दर्शन के लिए चुकाने होंगे 750 रुपए

Sawan 2022 शिव भक्ति हुई महंगी,अब सोमवार को मंगला आरती, सुगम दर्शन, मध्याह्न-सप्तऋषि आरती समेत सभी व्यवस्थाएं इस साल 25 से 30 फीसदी तक बड़ा दी है।

Sawan 2022, Sawan Month 2022, Sawan Month, Sawan Start Date, Shri Kashi Vishwanath Temple, Kashi Vishwanath Temple, Kashi Vishwanath, Kashi Vishwanath Aarti, Kashi Vishwanath Aarti Fee
Listen to this article

5 Dariya News

वाराणसी , 13 Jul 2022

Last updated on: Jul 13, 2022, 00:00 IST

Sawan 2022 सावन के महीने में सब लोग शिव दर्शन के लिए मंदिरों में पूजा पाठ करने के लिए जाते है लेकिन यदि आप इस सावन में काशी जा रहे हैं तो आपको बता दें विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन महंगा हो गया है। इस बार मंदिर प्रशासन ने आरती और दर्शन-पूजन के शुल्क को लेकर नई लिस्ट तैयार की है। जिसमें इस बार पूजन से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं में 25 से 30 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है।

ये जानकारी मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने दी कि अब मंदिर में आने वाले सभी श्रद्धालुओं को विश्वनाथ मंदिर में सावन के सोमवार पर सुगम दर्शन के लिए 750 रुपए देने होंगे जबकि पहले ये शुल्क 500 रुपए था। सावन के अन्य दिनों में सुगम दर्शन का शुल्क 500 रुपये ही रहेगा। वहीं सोमवार की मंगल आरती का शुल्क अब 15,00 से बढ़ाकर 2,000 रुपए हो गया है। इसके अलावा ये शुल्क अन्य दिनों के लिए केवल 1000 रुपए रहेगा। यदि हम पिछले साल की बात करें तो ये शुल्क 700 रुपए था मध्याह्न भोग आरती, सप्त ऋषि आरती व शृंगार भोग आरती का टिकट पूरे माह 500 रुपये रहेगा, जबकि पिछले वर्ष यह शुल्क 200 रुपये था। 

Also read: शुरू होने वाला है सावन का महीना, ऐसे करें भगवान शिव की पूजा प्रसन्न होंगे प्रभु

इस साल दर्शन से लेकरआरती समेत सभी व्यवस्थाएं महंगी कर दी है यदि कोई शिव भक्त शास्त्री से रुद्राभिषेक कराने की इच्छा रखता है तो उसे उसके लिए 700 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। इसके अलावा अगर कोई व्यक्ति विशेष सावन में सोमवार को विशेष शृंगार करना चाहते हैं तो उन्हें अब 20 हजार रुपये खर्च करने पड़ेंगे, जबकि विगत वर्ष यह धनराशि 15 हजार रुपये थी।

सावन के दिन विशेष पूजा में लिए जाने वाले शुल्कों की सूची 

● सोमवार को मंगला आरती का शुल्क 2000 रुपये

● सामान्य दिनों में मंगला आरती का शुल्क 1500 रुपये

● सुगम दर्शन को सामान्य दिनों में खर्च करने होंगे 500 रुपये

●सोमवार को सुगम दर्शन को खर्च करने होंगे 750 रुपये

● मध्याह्न भोग आरती, रात्रि शृंगार, सप्तर्षि आरती, भोग आरती के लिए 500 खर्च करने होंगे

● सावन में एक शास्त्री से रुद्राभिषेक कराने का शुल्क 700 रुपये

● सोमवार को पांच शास्त्री से रुद्राभिषेक कराने के 3000 रुपये देने होंगे

● अन्य दिनों में पांचशास्त्री से रुद्राभिषेक पर 2100 देने होंगे

● सोमवार को सन्यासी भोग के लिए 7500 रुपये

● सावन के अन्य दिनों में सन्यासी भोग के 4500 रुपये लगेंगे

मन्दिर परिसर में गन्दगी फैलाने पर 500 रुपए का जुर्माना 

मंदिर परिसर में गंदंगी फैलाने वालों के ऊपर 500 रुपए का जुर्माना निर्धारित किया गया है. प्रशाशन इस बात का विशेष ख्याल रखने के लिए कैमरे में पूरी निगरानी कर रहा है. 

जिग-जैग लाइन बनाकर खड़े होंगे श्रद्धालु 

कमिश्नर ने कई स्थानों पर जिग-जैग लाइन बनाने का निर्देश दिया। मंदिर चौक में टेंट से छाया और कूलर पंखे लगाकर गर्मी से निजात दिलाने की बात कही। उन्होंने कहा कि इस बार सावन में सात लाख लोगों की आने की संभावना है। इसलिए व्यवस्थाएं भी वैसी होनी चाहिए।

एलईडी टीवी पर दिखेंगे बाबा के दर्शन 

मंदिर परिसर में दर्जनभर स्थानों पर एलईडी टीवी लगाए गए है वहीं इस बार सावन में श्रद्धालुओं के लिए जहां गंगा द्वार खोल दिया गया है। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल खुद विश्वनाथ मंदिर पहुंचे और उन्होंने श्रद्धलुओं से जुड़ी सारी सुविधाओं का ब्यौरा लिया। उन्होंने कहा कि दशाश्वमेध घाट से स्नान करने के बाद अगर श्रद्धालु विश्वनाथ धाम में प्रवेश करता है तो समुचित बैरिकेडिंग, मैटिंग, पेयजल सहित सारी सुविधाएं मिलनी चाहिए। इसके लिए मंदिर प्रशासन उचित प्रबंध कर ले।

 

Tags: Sawan 2022 , Sawan Month 2022 , Sawan Month , Sawan Start Date , Shri Kashi Vishwanath Temple , Kashi Vishwanath Temple , Kashi Vishwanath , Kashi Vishwanath Aarti , Kashi Vishwanath Aarti Fee

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD