Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

19 जुलाई को इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा पहला वनडे मैच

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Mark Boucher
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

टॉन्टन , 12 Jul 2022

Last updated on: Jul 12, 2022, 00:00 IST

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के मुख्य कोच मार्क बाउचर को उम्मीद है कि उनके खिलाड़ी दो महीने के लंबे दौरे के शुरू होने से पहले टॉन्टन और वॉस्टर में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दो 50 ओवर का अभ्यास मैच खेलकर अच्छा महसूस करेंगे। 

19 जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे मैच खेला जाएगा। प्रोटियाज अपने दौरे के लिए सप्ताहांत में इंग्लैंड पहुंचेंगे और टॉन्टन में अपने अभ्यास सत्र के दौरान परिस्थितियों से अनुकूल होने की कोशिश करेंगे। यात्रा के उस शुरूआती चरण के लिए अपनी तैयारी के हिस्से के रूप में, वे इंग्लैंड लायंस से दो 50 ओवर के अभ्यास मैचों में खेलेंगे, जिनमें से पहला मंगलवार के बाद में खेला जाएगा। 

बाउचर ने कहा कि अभ्यास मैच खेलने से सभी के लिए अच्छा रहेगा। पूर्व क्रिकेटर ने क्रिकेट के हवाले से कहा, "हमारे पास काफी विकल्प हैं और ये मैच जो हम अगले कुछ दिनों में खेलेंगे, उम्मीद है कि हमें यह समझने और पता लगाने में मदद मिलेगी किखिलाड़ी कहां खड़े हैं।

"उन्होंने आगे कहा, "तो हमारे पास एक या दो अतिरिक्त बल्लेबाजों को छोड़कर काफी अच्छी टीम है, जो हमारा फ्रंट लाइनअप होने जा रहा है। हमें बस यह देखना होगा कि फॉर्म कैसी है और उम्मीद है कि खिलाड़ी बेहतर करेंगे।"बाउचर ने यह भी बताया कि वह दो अभ्यास मैचों से क्या हासिल करने की उम्मीद कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा, "हमारी टीम में 17 खिलाड़ी हैं, जितना हम कर सकते हैं हम सभी को एक मौका देने की कोशिश करेंगे। यह दो अभ्यास मैच हैं, जिसमें बल्लेबाजों और गेंदबाजों को मौका देंगे। इसलिए हमें नहीं पता कि मैच की योजना कैसी होगी।"बाउचर ने कहा कि इस बड़े दौरे के दौरान कैंप में एक-दूसरे से बातचीत टीम की सफलता की कुंजी होगी।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Mark Boucher

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD