Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू

 

अगर सीनियर खिलाड़ी आईपीएल खेल सकते हैं, तो देश के लिए क्यों नहीं : सुनील गावस्कर

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Sunil Gavaskar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 12 Jul 2022

Last updated on: Jul 12, 2022, 00:00 IST

भारत के महान क्रिकेट खिलाड़ी सुनील गावस्कर चाहते हैं कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) उन वरिष्ठ खिलाड़ियों पर विचार करे, जो महत्वपूर्ण श्रृंखला से पहले आराम चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जब वे दो महीने से अधिक समय तक नॉन-स्टॉप आईपीएल क्रिकेट खेल सकते हैं, तब देश के लिए खेलने से क्यों कतरा रहे हैं। 

ऐसी खबरें आई हैं कि भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली सहित कुछ वरिष्ठ खिलाड़ियों ने बीसीसीआई से उन्हें इस महीने के अंत में वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 श्रृंखला से आराम देने का अनुरोध किया है। 

कोहली उस दौरे के तीन मैचों की वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। रिपोर्टों के मुताबिक, वह 29 जुलाई से शुरू होने वाली टी20 श्रृंखला के लिए भी आराम करना चाहते हैं। कुछ सीनियर खिलाड़ियों को टी20 सीरीज से बाहर किए जाने की कथित मांग पर सवाल उठाते हुए गावस्कर ने स्पोर्ट्स टाक से कहा कि वह इससे सहमत नहीं हैं। 

गावस्कर ने कहा, "मैं इससे सहमत नहीं हूं। आप आईपीएल के दौरान आराम नहीं करेंगे और फिर आप भारत के लिए खेलने से आराम लेंगे। मैं इस तर्क से सहमत नहीं हूं। आपको भारत के लिए खेलना है। टी20 का मैच आपके शरीर पर कोई असर नहीं डालता है।

"गावस्कर ने आगे कहा, "टेस्ट क्रिकेट में आपका शरीर थकता है, लेकिन टी20 मैच में बल्लेबाजी और क्षेत्ररक्षण करना मुश्किल बात नहीं होती। इसलिए इसमें कोई समस्या नहीं है। खिलाड़ियों की आराम की मांग पर बीसीसीआई को अपनी नीति पर फिर से विचार करना चाहिए। 

उन्होंने कहा, "हर ए-ग्रेड या ए प्लस ग्रेड खिलाड़ियों को बीसीसीआई से एक बड़ी रिटेनर फीस मिलती है। अनुबंध के अलावा, खिलाड़ियों को मैच खेलने के लिए भारी भुगतान मिलता है। मुझे बताओ, कौन सी कंपनी या कॉर्पोरेट अपने मुख्य कार्यकारी अधिकारियों, निदेशकों या प्रबंध निदेशकों को इस तरह के भुगतान करती है। 

क्या कोई कंपनी है जो काम न करने के लिए इतना अधिक वेतन देती है?"।गावस्कर ने महसूस किया कि अगर भारतीय क्रिकेट को और अधिक पेशेवर बनना है, तो उसे इस पर विचार करना होगा।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Sunil Gavaskar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD