मानसून में हर तरफ हरियाली ही हरियाली दिखाई देती है जो जहगो की सुंदरता को और बढ़ा देती है कुछ लोगो का ये मौसम फेवरेट मौसम होता है इसलिए वे आंनद लेने के लिए घूमने का प्लान बनाते हैं जहां प्राकृति को करीब से देख सकें। मौसम को एन्जॉय कर सकें। लेकिन बरसात का मौसम ही घूमने के लिए सबसे रिस्की होता है जहाँ आपकी जान को खतरा बढ़ जाता है आइए बताते हैं उन 5 जगहों के बारे में जहां बरसात के मौसम में घूमने जाने से बचना चाहिए।
1. उत्तराखंड (Uttarakhand)

यदि आप उत्तराखंड (Uttarakhand) में घूमने जाना चाहते हैं तो बरसात के मौसम में यहां ट्रैवल करने से बचना चाहिए। इसके पीछे वजह है बाढ़ का आना, बादल फटना, लैंड स्लाइडिंग, पेड़ का गिरना होता है। लैंड स्लाइडिंग की वजह से तो आप कई दिनों तक बीच रास्ते में ही फंस सकते हैं। इसलिए यदि आप अपने रिस्क पर जाना चाहते है तो जा सकते हैं।
2. हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh)

हिमाचल प्रदेश में मॉनसून के दौरान लैंडस्लाइड आना काफी आम होता है. लेकिन इसके बावजूद भी लोग मॉनसून में पहाड़ों पर घूमने का प्लान बनाते हैं पहाड़ों में लैंडस्टाइड के दौरान आपको बिना किसी मदद के कई घंटों तक जाम में फंसना पड़ सकता है. तो अगर आप आपदा का शिकार नहीं होना चाहते तो जुलाई में यहाँ जाने से बचें।
3.असम (Assam)

असम की बात करें तो ये नॉर्थ ईस्ट भारत की सबसे खूबसूरत जगह है. लेकिन मानसून के समय ये जगह उतनी खतरनाक भी है. बरसातों में यहां बाढ़ के हालात बन जाते हैं। इस बार तो वहां के लोग बाढ़ से जूझ भी रहे हैं। ऐसे में यहां भी जाने से बचें। आप मुसीबत में फंस सकते हैं।
4. मुंबई (Mumbai)

मुंबई बॉलीवुड के लोगों की वजह से काफी प्रसिद्ध जगह है इसके अलावा यहाँ घूमने के लिए भी बहुत सी जगह हैं लेकिन बरसात के दिनों में यहां जाना मूड खराब करने जैसा है क्योंकि मुंबई में मुंबई में बरसात के मौसम में काफी बारिश होती है। यहां जगह-जगह जल जमाव और जाम आपको परेशान कर सकती है। लेकिन आप महाराष्ट्र के किसी-किसी साथं में इस मौसम में गहने जा सकते हैं जैसे लोनावला,महाबलेश्वर आप इस मौसम में ट्रैवल कर सकते हैं।
5. सिक्किम (Sikkim)

सिक्किम की खूबसूरती को हम शब्दों में बयान नहीं कर सकते है क्योंकि ये बहुत ही खूबसूरत राज्य है यहां लोग जयादातर ट्रैकिंग करना पसंद करते हैं लेकिन जब मानसून आता है तो ये जगह ट्रैकिंग के लिए एक खतरनाक जगह बन जाती है ऐसे में इस मौसम में यहाँ ट्रैकिंग करने आना गलत साबित हो सकता है.