Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की

 

लालजीत सिंह भुल्लर द्वारा पंजाब के किसानों को सहायक धंधों के लिए उत्साहित करने पर जोर

सब्सिडी सिर्फ उन किसानों को मिले जो इसके हकदार हैं

Laljit Singh Bhullar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 11 Jul 2022

Last updated on: Jul 11, 2022, 00:00 IST

पशु पालन, मछली पालन और डेयरी विकास विभाग मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने पंजाब के किसानों को सहायक धंधों की तरफ उत्साहित करने पर जोर देते हुए कहा कि यदि किसानों की आमदन बढ़ेगी तो इससे समूचे राज्य की वित्तीय सेहत में सुधार आएगा। इसलिए वह पूरी कोशिश करेंगे की किसान पशु पालन, मछली पालन और डेयरी के कामों में अधिक से अधिक हिस्सा लें। मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा मंत्रीमंडल के विस्तार के बाद पशु पालन, मछली पालन और डेयरी विकास विभाग का जिम्मा संभालने वाले लालजीत सिंह भुल्लर की विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ यह पहली मीटिंग थी। 

पंजाब भवन में मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा की मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में एक ईमानदार और पारदर्शी सरकार को लोगों ने सेवा करने के लिए चुना है और उनकी कोशिश होगी की पशु पालन, मछली पालन और डेयरी विकास विभाग में मिलने वाली सब्सिडियाँ सिर्फ उन किसानों को मिले जो इसके योग्य और हकदार हैं।  सब्सिडी प्राप्त करने के लिए किसी भी किसान को सिफारिश की जरूरत नहीं पड़ेगी। 

सही लाभार्थीयों को लाभ देने के लिए उन्होंने अधिकारियों को खास हिदायतें भी जारी कीं। उन्होंने सहायक धंधों को अपनाने वाले किसानों के प्रशिक्षण पर भी खास जोर दिया। भुल्लर ने कहा की किसानों को नयी तकनीकें सिखाने के लिए विभाग के माहिरों को विशेष ध्यान देना चाहिए जिससे किसान समय के साथी हो सकें। 

उन्होंने केंद्र सरकार की स्कीमों का अधिक से अधिक लाभ किसानों तक पहुंचाने के लिए भी विभाग के अधिकारियों को निर्देश जारी किये। भुल्लर ने कहा की हमें परिणाममुखी पहुंच अपनानी पड़ेगी जिससे लोक-हितैषी योजनाओं को सही ढंग से लागू किया जा सके। उन्होंने नयी भर्ती की तरफ भी अधिकारियों को विशेष ध्यान देने के लिए कहा जिससे विभाग के कामकार में तेजी आ सके। 

इससे पहले विभाग के अलग-अलग अधिकारियों द्वारा मंत्री को विभाग के कार्यों और स्कीमों बारे जानकारी दी गई। मीटिंग में विभाग के प्रमुख सचिव विकास प्रताप, संयुक्त सचिव राजपाल सिंह, पशु पालन विभाग के डायरेक्टर डॉ. सुभाष चंद्र, डेयरी विकास विभाग के डायरेक्टर कुलदीप सिंह, मछली पालन विभाग के डायरेक्टर जसवीर सिंह और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Laljit Singh Bhullar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD