Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

विधायक ने अधिकारियों को समाज कल्याण स्कीमों की जानकारी दिए जाने के दिए निर्देश

डी.के.बंसल
डी.के.बंसल
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (शशि किरण)

पंचकूला , 11 Oct 2012

Last updated on: Oct 11, 2012, 00:00 IST

हरियाणा सरकार द्वारा जिले में इन्दिरा आवास योजना के तहत वर्ष 2011-12 के दौरान गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों के लिए इन्दिरा आवास योजना के तहत 230.90 लाख रूपए की राशि से जिले में 511 मकानों का निर्माण करवाया गया।जानकारी देते हुए पंचकूला के विधायक डी.के. बंसल ने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने गरीब तबके के लोगों के उत्थान के लिए अनेकों समाज कल्याण स्कीमें लागू की हुई हैं। उन्होंने कहा कि अधिकतर लोग जानकारी के अभाव में सरकार की इन स्कीमों का समय पर लाभ नहीं उठा पाते। इसलिए सम्बंधित विभाग के अधिकारियों की जिम्मेवारी बनती है कि वे उनके विभाग के माध्यम से चलाई जा रही स्कीमों को आम लोगों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत जिले में प्रशासन द्वारा 90 प्रतिशत महिलओं को लाभ दिया है और 460 महिलाओं के मकानों का निर्माण करवाया। इसके साथ-साथ 8 अनुसूचित जाति व 35 अल्पसंख्यकों के परिवारों को इस योजना का लाभ पहुंचाया गया। बंसल ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे अपने दोरे के दौरान लोगों को राज्य सरकार की विभिन्न समाज कल्याण स्कीमों की जानकारी दें ताकि लोग इनका लाभ उठा सकें। 

उन्होंने इन्दिरा आवास योजना के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीण आवासीय योजना, ग्रामीण विकास मंत्रायलय भारत सरकार द्वारा इन्दिरा आवास योजना के द्वारा लागू की गई है जो एक केन्द्र प्रयोजित योजना है जिसमें लागत केन्द्र व राज्य के बीच 75.25 के आधार पर बांटी जाती है। इस योजना के अनुसार ग्रामीण गरीबी रेखा से नीचे बसर कर रहे परिवारों को विशेष रूप से लक्षित किया गया है। इस योजना के अंतर्गत मैदानी क्षेत्रों में 35000 रूपए और पहाडी क्षेत्रों में 38,500 रूपए की वित्तीय सहायता बी0पी0एल0 परिवारों को दी जाती है। यह वित्तीय सहायता लाभान्वितों को नगद रूप में दो किस्तों (20,000 रूपए व 15000 रूपए) के रूप में दी जाती है।  उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी को दी जाने वाली राशि  पहली अप्रैल 2010 से  बढा दी गई है। मैदानी श्रेत्रों में 45 हजार रूपए और पहाड़ी श्रेत्रों में 48,500 दी जा रही है।  उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत 60 प्रतिशन अनुसूचित जाति के लिए एवं 3 प्रतिशत शारीरिक रूप से विकलांगों के लिए सुरक्षित की गई है। 

 

Tags: DK BANSAL

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD