Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस फ्रेंच ओपन : डाब्रोव्स्की-इवान किंग को मात देकर एरानी-वावसोरी ने जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब श्रीलंका में बुजुर्गों के केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत और कई घायल यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार

 

'काली' पर फिर बवाल, लीना बोली- काली हिंदुत्व का नाश करती है, लोग बोले- तुम अफगानिस्तान जाओ

Maa Kali Controversy: फिल्म निर्माता लीना मणिमेकलई ( Leena Manimekalai) अपनी आने वाली डॉक्यूमेंट्री को लेकर विवादों में फंस चुकी हैं ऐसे में सामने आया लीना का नया ट्वीट अब ये ममला और खराब होता जा रहा है।

Leena Manimekalai New Tweet , Leena Manimekalai Latest Tweet , Maa Kaali Controversy Latest News , Kaali Movie Poster New Tweet
Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 09 Jul 2022

Last updated on: Jul 09, 2022, 00:00 IST

Maa Kali Controversy:भारतीय फिल्म निर्माता लीना मणिमेकलई (Leena Manimekalai) अपनी आने वाली डॉक्यूमेंट्री को लेकर लेकर विवादों में फंस चुकी हैं आरोप है की लीना ने हाल ही में एक पोस्टर रिलीज किया था जिसके बाद लोगों में आक्रोश फेल गया दरसअसल ये पोस्टर काली माँ का था जिसमें निर्माता लीना मणिमेकलई ने काली माँ को सिगरेट पीने के साथ ही एक हाथ में त्रिशूल, तो एक हाथ में एलजीबीटीक्यू समुदाय का झंडा दिखाई दे रहा है, जिसके लोग देख भड़क गए हैं। 

भारत देश को अपनी संस्कृति और देवी देवताओं की मान्यताओं के लिए जाना जाता है ऐसे में काली माता को इस तरह से दिखा कर लीना मणिमेकलई पर हिन्दुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में गिफ्तारी की मांग उठ जा रही है तो कई जगह पर उनका पुतला भी फूंका गया। लोगों का गुस्सा अभी शांत नहीं हुआ था कि इस बीच लीना मणिमेकलाई ने एक और नया विवादास्पद ट्वीट किया है, जो हिंदू देवी काली से जुड़ा हुआ है।

ये भी पढ़ें क्यों होती है काली माँ की जीभ बाहर,क्या सच में चढ़ता है माँ को मदिरा और मांस,जानें रोचक बातें

लीना मणिमेकलाई ने लिखा कि “मेरी काली क्वीर (एलजीबीटी के जितने भी प्रकार हैं। जो खुद को आदमी, औरत, ट्रांसजेंडर, गे, लेस्बियन या बाइसेक्शुअल… कुछ भी नहीं मानते) है,वो स्वतंत्र आत्मा हैं, वो पितृसत्ता पर थूकती हैं, वो हिंदुत्व को ध्वस्त और पूंजीवाद को नष्ट करती हैं। वो अपने हजारों हाथों से सभी को गले लगाती हैं।”

इस ट्वीट के बाद लोगों का गुस्सा और बढ़ गया और लोगों ने लीना को जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया । लोग उनके इस ट्वीव पर लगातार कमेंट कर रहे हैं और अपनी अलग- अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें अब मां काली के पोस्टर पर बवाल: सिगरेट पीते दिखाया.. MP मोइत्रा बोली- देवी मांस-मदिरा भी लेती है

एक ने लिखा- ‘हिंदुस्तान से बाहर बैठकर कुछ भी बोल लो। हम किसी को मारने के लिए इनाम नहीं रखेंगे। जो कुछ नहीं कर पाते, वही ऐसी बातें बोलते हैं।’

एक अन्य ने लिखा-यूजर ने लिखा कि ‘मां काली को हिंदुत्व को खत्म करने के लिए कभी नहीं कहा जाता है, वास्तव में वह राक्षसों को खत्म करने के लिए हथियार रखती हैं। दुनिया के कुछ प्रसिद्ध गैर सरकारी संगठनों से एजेंडा नहीं चलाने का अनुरोध है, जिनका मुख्य उद्देश्य “दान के नाम पर धन” है।’

दूसरे ने लिखा- ‘पावर, धन के घमंड में इंसान भूल जाता हैं कि उसने ईश्वर का अपमान कर दिया है। उसे ज्ञान ही नहीं होता कि उसने कितना बड़ा पाप किया हैं। इसका दंड उसे कई जन्मों तक भुगतना पड़ेगा।’

एक ने लिखा- ‘हिंदू सहिष्णु है, आप उनके धर्म के बारे में कुछ भी कह सकते हैं। लेकिन दूसरे धर्म के लिए ऐसा मत करो वरना मुसीबत में पड़ जाओगे।’ 

ये भी पढ़ें काली विवाद के बाद अब लीना का BJP और RSS पर निशाना, बोली- भारत कभी हिंदू राष्ट्र नहीं बन सकता

आपको बता दें कि शनिवार यानी 02 जुलाई को इंडियन फिल्म मेकर लीना मणिमेकलई ने अपनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म काली का पोस्टर शेयर किया था। लीना ने अपनी डॉक्यूमेंट्री का नाम काली रखा है। इस डॉक्यूमेंट्री को कनाडा फिल्म्स फेस्टिव (Rhythms Of Canada) में लॉन्च किया गया। फिल्म का पोस्टर देखते ही लोग मां काली को सिगरेट पीता दिखाने पर देश में विवाद अलग स्तर पर पहुंच गया है।

ऐसे में आज दिल्ली दिल्ली में विश्व हिंदू परिषद शनिवार को संकल्प यात्रा निकाल रहा है। ये यात्रा मंडी हाउस से बाराखंभा रोड से होकर जंतर मंतर तक शुरू हो गई है।

 

Tags: Leena Manimekalai New Tweet , Leena Manimekalai Latest Tweet , Maa Kaali Controversy Latest News , Kaali Movie Poster New Tweet

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD