Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस फ्रेंच ओपन : डाब्रोव्स्की-इवान किंग को मात देकर एरानी-वावसोरी ने जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब श्रीलंका में बुजुर्गों के केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत और कई घायल यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार

 

काली के बाद लीना ने भगवान शिव-पार्वती को सिगरेट पीते दिखाया, हिंदू बोले-अपने घर का पता भी दे दे

KAALI पोस्टर विवाद के बाद डायरेक्टर Leena Manimekalai ने शिव-पार्वती विवाद खड़ा किया.. पूरे देश में हो रहा विरोध

Leena Manimekalai, Leena Manimekalai Tweet, Leena Manimekalai Latest Tweet , Leena Manimekalai Latest News , Kaali Movie Poster Dispute , Leena Manimekalai Movie Crisis, Kaali Movie Crisis
Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 07 Jul 2022

Last updated on: Jul 07, 2022, 00:00 IST

फिल्म KAALI पर अभी विवाद खत्म ही नहीं हुआ था कि डायरेक्टर Leena Manimekalai ने एक नए विवाद को जन्म दे दिया है। लीना ने ऐसा क्यों किया ये बताना तो मुश्किल है लेकिन कहीं न कहीं इसके पीछे की वजह अपनी फिल्म को कॉन्ट्रवर्सी के जरिए प्रमोट करना हो सकती है। लीला ने एक फोटो ट्वीट किया है जिसमें भगवान शिव और मां पार्वती का रोल कर रहे एक्टर्स बीड़ी-सिगरेट पीते दिखाया गया है।

अब इस फोटो के बाद Leena Manimekalai को फिर से घेरा जा रहा है। हालांकि लीना ने ट्वीट किए फोटो पर कैप्शन लिखा- कहीं और। ये ट्वीट तेजी से वायरल हुआ और यूजर्स ने लीना को ट्रोल करना शुरू कर दिया।  वहीं कुछ यूजर ने ये तक कह दिया कि अपने घर का पता भी दे दो। उसके बाद तुम्हें पता चल जाएगा हिंदू क्या कर सकते हैं।

 

प्रियंका सिंह हिदुत्ववादी नाम की यूजर ने लिखा-  भारत देश मे सेकुलर्स लोगो की मानसिकता ही कुछ ऐसी हो गई है कि सिर्फ़ हिंदूओं की धार्मिक भावनाओं को आहत किये बिना वो लोग जी नही सकते। 

कल्पना श्रीवास्तव नाम की यूजर ने लिखा- माँ काली के बाद अब इसने भगवान शिव और माँ पार्वती को इस तरह दिखाया…ये मानसिक विक्षिप्त नहीं, सस्ते प्रचार की भूखी है, सुर्ख़ियों में रहना चाहती है, जानबूझकर ऐसा कर रही है, इसे किसी का डर नहीं, ना क़ानून का ना ईश्वर का, स्वतः संज्ञान वाले इसपर कब संज्ञान लेंगे? 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिल्म काली के पोस्टर पर कुछ दिन पहले ही विवाद हुआ था। दरअसल Leena Manimekalai की फिल्म काली आने वाली है। उन्होंने फिल्म के पास्टर में मां काली को सिगरेट पीते दिखाया था। विवाद इतना बढ़ गया था कि उनको वह पोस्टर सोशल मीडिया से हटाना पड़ा। इतना ही नहीं लीना के लिए धार्मिक भावनाओं को आहात करने के लिए यूपी में कईं जगह FIR भी कराई गई। 

विवाद को बढ़ता देख लीना मणिमेकलई ने अपनी पोस्ट को हटा लिया था। इतना ही नहीं लीना मणिमेकलई की डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'काली' के पोस्टर में मां काली के एक हाथ में LGBT समुदाय का सतरंगा झंडा भी नजर आ रहा था। ये देखने पर लोग इतने नाराज हो गई कि दिल्ली में, यूपी में और मुंबई में इस फिल्म के पोस्टर को धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बताकर FIR दर्ज कराई गई है।

अब खबर के बता करते हैं लीना मणिमेकलई की। ये जानना भी जरूरी है कि जिसने पूरे देश में बवाल कर रखा है आखिर वो लीना है कौन? लीना मदुरै के दक्ष‍िण में स्थ‍ित सुदूर गांव महाराजापुरम की रहने वाली हैं। वो एक मीडिल क्लास फैमिली से आती हैं, उनके पिता कॉलेज प्रोफेसर थे। उनके गांव की प्रथा भी बड़ी विवादस्पद रही है। उनके गांव की प्रथा के मुताब‍िक व्यस्क होने के कुछ साल बाद लड़क‍ियों की शादी उनके मामा से करवा दी जाती थी।  जैसे जैसे लीना ने होश संभाला उन्हें इस प्रथा के बारे में पता चला तो लीना को ये सब बिलकुल अच्छा नहीं लगा। लीना के घरवाले उनकी शादी की तैयारी में लग गए लेकिन वह चेन्नई भाग गईं। इसके बाद उन्होंने इंजीनियरिंग की और फिर IT सेक्टर में नौकरी भी की। अब लीना फिल्में बनाती हैं।

 

Tags: Leena Manimekalai , Leena Manimekalai Tweet , Leena Manimekalai Latest Tweet , Leena Manimekalai Latest News , Kaali Movie Poster Dispute , Leena Manimekalai Movie Crisis , Kaali Movie Crisis

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD