Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

काली विवाद के बाद अब लीना का BJP और RSS पर निशाना, बोली- भारत कभी हिंदू राष्ट्र नहीं बन सकता

डॉक्युमेंट्री Kaali की डायरेक्टर Leena Manimekalai ने RSS और BJP को घेरा.. बोलीं- मैं सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हूं

Kaali Movie News, Kaali Movie Poster Dispute , Leena Manimekalai Targets BJP , Leena Manimekalai Targets RSS , Leena Manimekalai Comment , Leena Manimekalai Latest Comment , Leena Manimekalai Latest News
Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 07 Jul 2022

Last updated on: Jul 07, 2022, 00:00 IST

फिल्म काली विवाद रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इस विवाद के बीच डायरेक्टर Leena Manimekalai ने RSS और BJP पर निशाना साध लिया है। लीना ने ट्वीट कर लिखा-  BJP के पेरोल ट्रोल आर्मी को पता नहीं है कि लोक थिएटर कलाकार अपने प्रदर्शन के बाद कितना शांत रहते हैं। यह मेरी फिल्म से नहीं है। यह रोजमर्रा के ग्रामीण भारत से है जिसे ये संघ परिवार अपनी नफरत और धार्मिक कट्टरता से खत्म करना चाहते हैं। 

इसी ट्वीट में लीना ने आगे लिखा- भारत कभी हिंदू राष्ट्र नहीं बन सकता। इस पूरे विवाद के बीच लीना ने अपनी जान को खतरा भी बताया है। लीना ने लिखा - पूरा देश जो अब सबसे बड़े लोकतंत्र से सबसे बड़ी नफरत की मशीन बन गया है - मुझे सेंसर करना चाहता है। मैं इस समय बिलकुल सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हूं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डॉक्युमेंट्री काली की डायरेक्टर लीना मणिमेकलई के खिलाफ कई जगहों FIR भी दर्ज हो चुकी है। उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग भी की जा रही है। लीना मणिमेकलई पर धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। अभी तक जो खबर सामने आ रही है उसमें उत्तर प्रदेश, असम, दिल्ली, बंगाल, कानपुर और मध्य प्रदेश में लीना के खिलाफ मामले दर्ज हो चुके हैं।

आज ही लीना ने भगवान शिव और मां पार्वती की सिगरेट पीते हुए फोटो शेयर की थी। जिसके बाद फिर से लीना को ट्रोल किया गया। लीना ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए लिखा, ये ट्रोलर मेरी कलात्मक स्वतंत्रता के पीछे पड़े हुए हैं। अगर मैं इन नासमझ दक्षिणपंथी भीड़ माफिया के डर से अपनी आजादी दे दूंगी, तो मैं सबकी आजादी को दांव पर लगा दूंगी। इसलिए चाहे कुछ भी हो जाए मैं अपनी आजादी का त्याग नहीं करूंगी।

जानिए क्या है पूरा मामला-

अपकी जानकारी के लिए बता दें डॉक्‍यूमेंट्री फिल्‍म काली के पोस्‍टर को लेकर देशभर में विवाद छिड़ा हुआ है। पोस्‍टर में मां काली को सिगरेट पीते दिखाया गया है। इसके साथ ही उनके एक हाथ में LGBT समुदाय का सतरंगा झंडा भी नजर आ रहा है। डॉक्यूमेंट्री फिल्म फिल्ममेकर लीना मणिमेकलई की है। लीना मणिमेकलई के खिलाफ देश के कईं राज्यों में FIR हो चुकी है और उन्हें तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की जा रही है।

 

Tags: Kaali Movie News , Kaali Movie Poster Dispute , Leena Manimekalai Targets BJP , Leena Manimekalai Targets RSS , Leena Manimekalai Comment , Leena Manimekalai Latest Comment , Leena Manimekalai Latest News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD