Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

स्वस्थ पर्यावरण संतुलन के लिए पौधारोपण जरूरी : किशन कपूर

’आजादी के अमृत महोत्सव पर बगानी में किया हरियाली उत्सव का शुभारंभ

Kishan Kapoor, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 08 Jul 2022

Last updated on: Jul 08, 2022, 00:00 IST

भारत सरकार के पर्यावरण एवं वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय एवं हिमाचल वन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में सांसद किशन कपूर ने हरियाली उत्सव-2022 के तहत बगानी पंचायत में पौधारोपण के साथ शुभारंभ किया। सांसद किशन कपूर ने  कहा कि स्वस्थ पर्यावरण संतुलन के लिए पौधारोपण अभियान  अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि इन पौधों के फलने-फूलने पर  किसानों की फसलों को तबाह करने वाले बंदरों सहित कई वन्य-जीवों से भी छुटकारा मिलेगा । उन्होंने कहा कि  यह अत्यंत प्रसन्नता का विषय है कि भारत सरकार ने आजादी के अमृत महोत्सव पर पर्यावरण के प्रति भावी पीढ़ी को जागृत करने के लिए हरियाली-2022 के तौर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया है । इस श्रृंखला में देश के 75 स्थानों में  धर्मशाला का भी चयन किया गया है । 

उन्होंने कहा है कि इन स्थलों पर फलदार, औषधीय एवं चारा प्रदान करने वाले पौधों के रोपण से जहां पर्यावरण  सुदृढ़ होगा वहीं दूसरी ओर  समाज को भी पर्याप्त लाभ पहुंचेगा।इस अवसर पर विभिन्न महिला मंडलों के अतिरिक्त प्रदेश के मुख्य अरण्यपाल ड़ी आर कौशल,डी एफ ओ (मुख्यालय) राहुल शर्मा, ए सी एफ दौलत राम धीमान, किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता आनन्द शर्मा , स्थानीय पंचायत के प्रधान एवं उपप्रधान सुरेश एवं विजय कुमार तथा नगर निगम धर्मशाला की वार्ड नं.17 की श्रीमती डिम्पल शर्मा भी उपस्थित थीं।

 

Tags: Kishan Kapoor , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD