Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट'

 

आईएएनएस समीक्षा : गंभीर मुद्दों पर सोचने के लिए मजबूर करती है 'खुदा हाफिज: चैप्टर 2'

Bollywood, Review, Faruk Kabir, Vidyut Jammwal, Shivaleeka Oberoi, Sheeba Chaddha, Dibyendu Bhattacharya, Rajesh Tailang, Khuda Haafiz, Khuda Haafiz Chapter 2, Khuda Haafiz Chapter 2 Agni Pariksha
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुम्बई , 08 Jul 2022

Last updated on: Jul 08, 2022, 00:00 IST

'खुदा हाफिज: चैप्टर 2 अग्नि परीक्षा', फिल्म साल 2020 में रिलीज हुई 'खुदा हाफिज' का सीक्वल है। फिल्म की कहानी वही से शुरू होती है, जहां से पहले पार्ट की कहानी खत्म हुई थी। फिल्म में विद्युत जामवाल ने समीर और शिवालिका ओबेरॉय ने नरगिस का किरदार निभाया है। समीर और नरगिस अपने जीवन में आगे बढ़ने की सोच रहे हैं। 

लेकिन अतीत उनका पीछा नहीं छोड़ता। नरगिस अपने साथ हुए हादसे से लड़ रही है। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। वहीं समीर उसकी देखभाल कर अपनी टूटी हुई शादी को बचाने की पूरी कोशिश कर रहा है।भाग्य से, उनके जिंदगी में एक अनाथ बच्ची नंदिनी प्रवेश करती है। फिल्म नंदिनी के किरदार में बाल कलाकार रिद्धी शर्मा नजर आएंगी। 

जहां एक तरफ वह समीर के दिल में अपनी जगह बना लेती है, लेकिन वहीं नरगिस उसके आने से चिढ़ जाती है। लेकिन समय के साथ, वह भी नंदिनी को प्यार करने लगती है। दोनों नंदिनी को गोद लेते है और मां-बाप की तरह उसकी परवरिश करते है। नंदिनी के आने से समीर और नरगिस के रिश्ते भी सुधरने लगते है। 

दोनों के बीच प्यार की भावना फिर से दिखने लगती है। सब कुछ ठीक चल रहा होता है, कि इस बीच नंदिनी और उसकी स्कूल की एक दोस्त को चार लड़के किडनैप कर लेते है। इस किडनैपिंग में स्थानीय दबंग नेता ठाकुर जी के बेटे का हाथ होता है। आपको बता दें कि नेता के बेटे का किरदार दुर्जेय शीबा चड्ढा ने निभाया है। 

किडनैप करने के बाद चारों मासूम नंदिनी के साथ रेप करते है और फिर उसे मार देते है, वहीं उसकी स्कूल की दोस्त को भी मरने के लिए छोड़ देते है। समीर अपनी बेटी को बचाने की कोशिश करता है, लेकिन बचा नहीं पाता। समीर स्थानीय पुलिस स्टेशन में एफआईआर लिखवाने जाता है, लेकिन पुलिस इंस्पेक्टर रिपोर्ट लिखने से मना कर देता है। 

इस बात से समीर को गुस्सा आता है और वह उस इंस्पेक्टर को पीटने लगता है। पुलिस अधिकारी पर हाथ उठाने के जुर्म में पुलिस उसे जेल में बंद कर देती है। यहां से फिल्म में ट्विस्ट आता है। जमानत पर बाहर आने के बाद समीर अपनी बेटी को न्याय दिलाने और उसके साथ हुए अत्याचार का बदला लेने की ठान लेता है। 

समीर उन अपराधियों की तलाश करता है, जिन्होंने नंदिनी का रेप कर उसे मार डाला था। फिल्म के पहले भाग में समीर को शांत और खुशदिल दिखाया है, लेकिन दूसरे भाग में उसे बेटी को न्याय दिलाने के लिए सभी सीमा को पार करते हुए दिखाया गया है। विद्युत जामवाल ने अपने किरदार में पूरी जान डाल दी है। 

वहीं, नरगिस के किरदार को शिवलीका ओबेरॉय ने शानदार तरीके से निभाया है। दिब्येंदु भट्टाचार्य भी अहम रोल में नजर आएंगे।'खुदा हाफिज: चैप्टर 2 अग्नि परीक्षा' का निर्देशन फारूक कबीर ने किया है। फारुक कबीर ने फिल्म के जरिए अहम मुद्दों को उठाया है। फिल्म के पहले पार्ट की कहानी किडनैपिंग पर आधारित थी। 

अब दूसरे पार्ट में किडनैपिंग के साथ-साथ रेप का मुद्दे भी उठाया गया है। फिल्म इन गंभीर मुद्दों पर सोचने पर मजबूर कर देती है। आईएएनएस ने इसे चार स्टार दिए हैं।

 

Tags: Bollywood , Review , Faruk Kabir , Vidyut Jammwal , Shivaleeka Oberoi , Sheeba Chaddha , Dibyendu Bhattacharya , Rajesh Tailang , Khuda Haafiz , Khuda Haafiz Chapter 2 , Khuda Haafiz Chapter 2 Agni Pariksha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD