Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू

 

भारत ने विदेशी सरजमीं पर इंग्लैंड के खिलाफ 50 रन से जीत हासिल की

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Hardik Pandya, Ind Vs Eng, 1st T20I
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

साउथेम्प्टन , 08 Jul 2022

Last updated on: Jul 08, 2022, 00:00 IST

हरफनमौला हार्दिक पांड्या (33 गेंदों में 51 रन) के शानदार अर्धशतक और उनकी घातक गेंदबाजी (4 ओवर में 4 विकेट) की मदद से भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ 50 रन से जीत हासिल की। दोनों टीमों के बीच गुरुवार देर रात यहां 'द रोज बाउल' स्टेडियम में पहला टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला गया। पांड्या ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2022) और आयरलैंड के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था। 

साथ ही उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ सभी फॉर्मेट में जोरदार प्रदर्शन दिखाते हुए अपनी पारी को आगे बढ़ाया। भारत ने बल्लेबाजों की मदद से 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाए, जहां मेजबान टीम 19.3 ओवर में 148 रनों पर ढेर हो गई। पांड्या ने सूर्य कुमार यादव के साथ चौथे विकेट के लिए 37 रन की साझेदारी निभाई। 

यादव ने 19 गेंदों में 39 रन बनाए, जहां गेंदबाज क्रिस जारडन ने उन्हें बटलर के हाथों कैच कराया। इसके बाद अक्षर पटेल के साथ पांड्या ने 45 रन की साझेदारी निभाई। पटेल 12 गेंदों पर 17 रन ही बना पाए और मैथ्यू पर्किसन के ओवर में रॉय को कैच थमा बैठे। इसके बाद पांड्या ने अपना विकेट गंवा दिया, जहां उन्होंने 33 गेंदों पर 51 रन बनाकर अपनी पारी को समाप्त किया। 

गेंदबाज टोपले ने उन्हें ब्रुक के हाथों कैच कराया। वहीं, दीपक हुड्डा ने भी 17 गेंदों में 2 छक्के और तीन चौके की मदद से 33 रन बनाए। साथ ही सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा भी अपना दमखम दिखाने से पीछे नहीं रहे और 14 गेंदों में 24 रन की पारी खेलकर आउट हुए। भारतीय टीम ने पिछले 17 टी20 मैचों में से 14 में जीत हासिल की है, जिसमें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक मैच ड्रॉ रहा था और दो मैच में हार का सामना करना पड़ा। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम 148 रन पर ही ढेर हो गई। जहां युजवेंद्र चहल और अर्शदीप सिंह ने 2-2 विकेट झटके। वहीं, पांड्या ने सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय (4), डेविड मलान (21), लियाम लिविंगस्टोन 0 और सैम कुरेन (4) का विकेट झटका, जहां मलान को उन्होंने क्लीन बोल्ड किया था। साथ ही भुवनेश्वर कुमार और हर्षल पटेल ने 1-1 विकेट झटका। 

इंग्लैंड ने 33 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे, लेकिन हैरी ब्रुक और मोईन अली की पारी ने टीम के स्कोर को बढ़ाने में मदद की, लेकिन वह भी ज्यादा देर तक टिक नहीं पाए और जल्द ही आउट हो गए। भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया, लेकिन पांड्या की शानदार बल्लेबाजी और खतरनाक गेंदबाजी की मदद से भारतीय टीम ने पहली टी20 मैच जीत लिया।

संक्षिप्त स्कोर :

भारत : 20 ओवर में 198/8 (दीपक हुड्डा 33, सूर्यकुमार यादव 39, हार्दिक पांड्या 51)।

इंग्लैंड : 19.3 ओवर में 148 रन (मोईन अली 36, हार्दिक पांड्या 4/33)।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Hardik Pandya , Ind Vs Eng , 1st T20I

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD