Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत

 

नुपुर को धमकाने वाले चिश्ती को मिला पुलिस का साथ, 'तू बोलना नशे में था' कहते हुए वीडियो वायरल

नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) का गला काटने वाले को इनाम में मकान देने का ऐलान करने वाला सलमान चिश्ती अजमेर पुलिस के गिरफ्त में दिखा खुश, पुलिस ने बताया कानून से बचने का आसान बहाना

Salman Chishti Latest News, Salman Chishti Video, Salman Chishti On Nupur Sharma, Salman Chishti Police, Salman Chishti Ajmer
Listen to this article

5 Dariya News

अजमेर , 07 Jul 2022

Last updated on: Jul 07, 2022, 00:00 IST

नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) पैगम्बर मोहम्मद (Prophet Mohammad) पर विवादित टिप्पणी करने के आरोप में गला काटने वाले को इनाम में मकान देने का ऐलान करने वाला सलमान चिश्ती को भले ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है लेकिन यदि आप उसकी इस वायरल वीडियो को देख लोगे तो आप खुद ये सोचने पर मजबूर हो जाओगे की आखिरकार ये जेल में जा रहा है या मेहमान नवाज़ी करने।

दरअसल पेशी के दौरान सलमान चिश्ती पुलिस की गाड़ी में बैठकर हंसते हुए दिखाई दे रहा है जिसे देखने के बाद ये साफ स्पष्ट हो रहा है की सलमान चिश्ती भले ही पुलिस गिरफ्त में हो लेकिन वह पूरी तरह चिंतामुक्त है। ऐसे में सवाल ये पैदा होता है की आखिरकार चिश्ती के चेहरे में इतनी ख़ुशी किस बात कि है 

ये भी पढ़ें : शादी के बंधन में बंधे Bhagwant Mann और Gurpreet Kaur,पढ़िए इनकी प्रेम कहानी

कहानी  चिश्ती को मिला पुलिस का साथ  

सलमान चिश्ती पेशी के दौरान पुलिस की गाड़ी में बैठकर हंसते सलमान का नया वीडियो सामने आया है,जो बहुत तेज़ी से वायरल हो गया। वीडियो में अजमेर पुलिस चिश्ती का साथ देते हुए नजर आ रही है। ऐसे में जब पुलिस मुजरिम का साथ दे रही हो तो आरोपी का हंसना या चिंतामुक्त दिखाई देना स्वाभाविक बात है। 

गिरफ्तारी के तुरंत बाद खुद सीओ साहब उसके वकील बन बैठे थे। उन्होंने उसे सिखाया कि 'तू बोलना नशे में था' ताकि तू बच सके। खादिम के कंधे पर हाथ रखकर चलते हुए वीडियो वायरल होने के बाद अब सीओ संदीप सारस्वत को लाइन हाजिर कर दिया गया है। अभी अजमेर शरीफ के खादिम को लेकर खादी पर उठे सवाल खत्म भी नहीं हुए थे कि गुरुवार सुबह उसका नया वीडियो सामने आ गया है।

यह वीडियो खादिम की पेशी के दौरान का है। सलमान चिश्ती गाड़ी में पुलिसकर्मियों के बीच बैठकर हंसता हुआ नजर आ रहा है। कहां तो उसके चेहरे पर सिकन होना चाहिए था, पुलिस और कानून का डर दिखना चाहिए था, लेकिन वह पूरी तरह चिंतामुक्त दिखा। इतना चिंतामुक्त की चेहरे पर हंसी रुक नहीं रही थी। वह बाहर किसी को देखकर थम्स-अप का इशारा करते दिखा। इशारे में उसने जहां यह कहा कि सब ठीक है तो हंसी से यह भी जाहिर कर दिया है कि उसे कानून का कोई भय नहीं है।

ये था पूरा मामला 

सलमान चिश्ती ने वीडियो में कहा है, 'जो कोई भी उसे नूपुर शर्मा का सिर लाकर देगा वह उसे अपना घर इनाम में दे देगा।' उसने वीडियो में कथित तौर पर कहा, 'आपको सभी मुस्लिम देशों को जवाब देना होगा। यह मैं अजमेर राजस्थान से कह रहा हूं और यह संदेश हुजूर ख्वाजा बाबा के दरबार से है.' इस बयान को लेकर काफी बवाल हुआ उसे सलमान चिश्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।

बीजेपी ने अशोक गहलोत सरकार पर बोला हमला 

सलमान चिशती की बात करें तो, सलमान पर पहले से 13 आपराधिक मामले दर्ज है।इनमें हत्या की कोशिश से लेकर हत्या के मामले शामिल हैं। ऐसे में बीजेपी नेता अमित मालवीय ने इस पूरे मामले पर अशोक गहलोत सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि, अच्छी स्क्रिप्ट लिखी है अशोक गहलोत सरकार ने। इसके अलावा वीडियो में अशोक गहलोत की पुलिस सलमान को समझाते साफ दिख रही है जिससे उसे बचाया जा सके। क्या कांग्रेस के शासन में हिंदू जीवन मायने रखता है?

 

Tags: Salman Chishti Latest News , Salman Chishti Video , Salman Chishti On Nupur Sharma , Salman Chishti Police , Salman Chishti Ajmer

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD