Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सभी जिलों के उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक में आपदा प्रबन्धन की समीक्षा की

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, BJP Himachal Pradesh, Mahender Singh Thakur, Suresh Bhardwaj
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

शिमला , 06 Jul 2022

Last updated on: Jul 06, 2022, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला से सभी जिलों के उपायुक्तों व पुलिस अधीक्षकों के साथ प्रदेश में बारिश के कारण संभावित आपात स्थितियों से निपटने के लिए विभिन्न प्रबन्धों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को भारी बारिश के कारण उत्पन्न होने वाली किसी भी स्थिति में आपदा प्रबन्धन के लिए पूर्ण तैयारियां करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भूस्खलन और अन्य तरह की आपदा के दृष्टिगत संभावित स्थलों में पर्याप्त संख्या में लोग एवं मशीनरी तैनात की जाए।

उन्होंने प्रदेश में नदियों के किनारे स्थित कैंपिंग स्थलों पर सुरक्षा के मद्देनजर समुचित कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबन्धन से सम्बन्धित किसी भी कार्य में कोताही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने आपदा प्रबन्धन के लिए जिला व उपमण्डल स्तर पर त्वरित प्रक्रिया दलों तथा आपातकालीन परिचालन केन्द्रों को 24 घंटे कार्यशील रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भूस्खलन या भारी बारिश के कारण प्रभावित हुई सड़कों की मुरम्मत तुरंत की जाए। 

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि पर्यटकों को आपदा संभावित स्थलों में जाने के सम्बन्ध में सावधानी बरतने के लिए प्रेरित किया जाए, ताकि पर्यटकों को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े तथा उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। जय राम ठाकुर ने उपायुक्तों को प्रदेश में सेब सीजन के दृष्टिगत भी सभी तैयारियां समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यातायात परिचालन व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए समयबद्ध कदम उठाए जाएं ताकि बागवानों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कोरोना की स्थिति की भी विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने लोगों को कोरोना महामारी से बचाव के लिए जरूरी उपायों को अपनाने के लिए प्रेरित करने के निर्देश भी दिए।  मुख्यमंत्री ने सभी जिलों के उपायुक्तों से आपदा प्रबन्धन की तैयारियों और कोरोना की स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी ली। 

इस अवसर पर जल शक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुभासीष पन्डा, मुख्यमंत्री के सलाहकार एवं प्रधान निजी सचिव डॉ. आर.एन. बत्ता, मिशन निदेशक एनएचएम हेम राज बैरवा मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित थे, जबकि मुख्य सचिव रामसुभग सिंह बैठक में वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , Mahender Singh Thakur , Suresh Bhardwaj

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD