Saturday, 27 April 2024

 

 

खास खबरें माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की

 

अब मां काली के पोस्टर पर बवाल: सिगरेट पीते दिखाया.. MP मोइत्रा बोली- देवी मांस-मदिरा भी लेती है

फिल्म 'Kaali' के पोस्टर के सपोर्ट में आई TMC सांसद Mahua Moitra. दे दिया एक और विवादित बयान

Leena Manimekalai , Leena Manimekalai Protest , Leena Manimekalai FIR , Kaali Director , Kaali Movie Poster , Kaali Movie , Kaali Movie Protest, Mahua Moitra, Mahua Moitra News, Mahua Moitra News In Hindi
Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 05 Jul 2022

देश में हर दिन कोई ना कोई नया विवाद सामने आ रहा है। पहले नुपुर शर्मा और अब डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'Kaali' के पोस्टर पर विवाद बढ़ता जा रहा है। फिल्म काली अब नई मुसीबतों में फंसती हुई नजर आ रही है। आपको बता दें कि इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म के पोस्टर में मां काली को सिगरेट पीते दिखाया गया था। इसी के बाद ही विवाद बढ़ता जा रहा है। इसके साथ ही उनके एक हाथ में LGBT समुदाय का सतरंगा झंडा भी दिखाया था। मामला इतना बढ़ गया है कि पुलिस तक पहुंच चुका है।

इसी बीच TMC सांसद Mahua Moitra ने भी इस विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। मोइत्रा ने कहा काली के कई रूप हैं। मेरे लिए Kaali का मतलब मांस प्रेमी और शराब स्वीकार करने वाली देवी है। लोगों की अलग अलग राय होती है, मुझे इसे लेकर कोई परेशानी नहीं है। सबको अलग सोचने का अधिकार है। हर इंसान एक जैसा नहीं सोच सकता।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि काली पोस्टर विवाद पर दिल्ली पुलिस ने एक्शन लिया है। दिल्ली पुलिस ने सेक्शन 153A और 295A के तहत FIR दर्ज की है। दरअसल, दिल्ली पुलिस को काली मां वाले पोस्टर विवाद पर दो शिकायतें मिली थीं। एक शिकायत नई दिल्ली डिस्ट्रिक्ट से और दूसरी IFSO से, जो साइबर क्राइम का काम देखती है।

IFSO यूनिट ने काली फिल्म की डायरेक्टर Leena Manimekalai के खिलाफ IPC की घारा 153A यानी धर्म जाति के आधार पर भड़काना और IPC 295A यानी कोई किसी वर्ग, धर्म की भावनाओं को आहत पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। वहीं, नई दिल्ली डिस्ट्रिक्ट वाली शिकायत पर नई दिल्ली पुलिस अभी जांच कर रही है। जरूरत पढ़ने पर ईमेल या नोटिस के जरिए डायरेक्टर से सम्पर्क करने की कोशिश करके पूछताछ करेगी। वहीं हिंदू देवताओं के अपमानजनक चित्रण के लिए फिल्म काली की निर्माता लीना मणिमेकलाई के खिलाफ UP पुलिस ने भी FIR दर्ज कर ली है।

 

Tags: Leena Manimekalai , Leena Manimekalai Protest , Leena Manimekalai FIR , Kaali Director , Kaali Movie Poster , Kaali Movie , Kaali Movie Protest , Mahua Moitra , Mahua Moitra News , Mahua Moitra News In Hindi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD