Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति

 

काली विवाद: पोस्टर से नाराज अनुपम खेर, बोले- जय काली कलकत्ते वाली... तेरा श्राप ना जाए खाली

Leena Manimekalai की डॉक्युमेंट्री Kali से नाराज एक्टर Anupam kher, याद किया शिमला का काली मंदिर

Bollywood, Anupam Kher, Anupam Kher News, Anupam Kher Kaali Comment, Anupam Kher Twitter, Kalli Movie Poster Controvercy, Leena Manimekalai, Anupam Kher On Leena Manimekalai
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 08 Jul 2022

Last updated on: Jul 08, 2022, 00:00 IST

'काली' डॉक्युमेंट्री की डायरेक्टर लीना मणिमेकलई भगवान शिव व मां पार्वती पर किए गए पोस्ट के बाद से विवादों में फंसती जा रही हैं। राजनेता भी उनका विरोध कर रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी लोग खूब ट्रोल कर रहे हैं और लीना की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। अब इस विवाद के बीच अभिनेता अनुपम खेर का बयान भी सामने आया है।

Anupam Kher ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा- शिमला में एक बहुत ही प्रसिद्ध मां काली का मंदिर है- काली बाड़ी। बचपन में कई बार मैं वहां जाता था। बूंदी के प्रसाद और मीठे चरणामृत के लिए। मंदिर के बाहर एक साधु/फ़क़ीर टाइप बार-बार दोहराता था.. जय मां कलकत्ते वाली… तेरा श्राप ना जाये ख़ाली.. आजकल उस साधु और मंदिर की बहुत याद आ रही है!

आपको बता दें कि अनुपम के इस ट्वीट के बाद माना जा रहा है कि वह लीना और उनकी फिल्म की ओर इशारा करते हुए महुआ मोइत्रा पर निशाना साध रहे हैं। बढ़ते विवाद को देखते हुए ट्विटर ने भी काली फिल्म प्रोड्यूसर Leena Manimekalai की ट्वीट पर रोक लगा दी है। दरअसल, इस पोस्टर में मां काली को सिगरेट पीते दिखाया गया था। जिसके बाद से ये सारा बवाल शुरू हुआ। जबकि मां के दूसरे हाथ में एलजीबीटी समुदाय का सतरंगा झंडा भी नजर आ रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो डॉक्युमेंट्री काली की डायरेक्टर लीना मणिमेकलई के खिलाफ अब तक उत्तर प्रदेश, असम, दिल्ली, बंगाल, कानपुर और मध्य प्रदेश में कई पुलिस मामले दर्ज किए गए हैं। खबर ये भी है कि उनके खिलाफ लुक ऑउट नोटिस जारी किया  जा सकता है।

 

Tags: Bollywood , Anupam Kher , Anupam Kher News , Anupam Kher Kaali Comment , Anupam Kher Twitter , Kalli Movie Poster Controvercy , Leena Manimekalai , Anupam Kher On Leena Manimekalai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD