Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार

 

छोटे लक्ष्य निर्धारित कर उसे पार करने का था लक्ष्य : ऋषभ पंत

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Ravindra Jadeja, Rishabh Pant, Ind Vs Eng, 5th Test
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एजबेस्टन , 04 Jul 2022

Last updated on: Jul 04, 2022, 00:00 IST

इंग्लैंड के खिलाफ पुनर्निर्धारित पांचवें टेस्ट के लिए भारत के उप-कप्तान ऋषभ पंत ने अपने और रवींद्र जडेजा के बीच 222 रनों की विशाल साझेदारी का श्रेय छोटा लक्ष्य निर्धारित करने को दिया है। एक समय पहली पारी में भारतीय टीम पांच विकेट के नुकसान पर 95 रन पर थी। उसके बाद पंत और जडेजा ने पारी को संभाला। 

दोनों बल्लेबाजों ने शानदार पारी खेलते हुए एक के बाद एक शतक जड़े और टीम को मजबूत स्थिती में ला दिया। पंत ने बीसीसीआई द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में खुलासा किया, "हमने पारी को अच्छे से खेला। दोनों का ध्यान बस गेंद पर था, जिससे टीम के स्कोर को बढ़ाने में मदद मिल सके।हमने 98 रन के बाद पारी की शुरुआत की थी, जब हमने 150 का आंकड़ा पार किया तो हम 175 की बात कर रहे थे, जब 175 का आंकड़ा पार हुआ तो हमने 200 रन के आंकड़े को छूने की बात कही। 

हम दोनों का क्रीज पर अच्छा तालमेल रहा।"उन्होंने आगे बताया, "हम दोनों ने मुश्किल समय में छोटे-छोटे लक्ष्य को पार करते हुए अपना शतक भी जड़ा।"जडेजा ने बताया, "एक टेस्ट मैच में 2 से 3 चौके लगाकर बल्लेबाज बेफ्रिक हो जाते हैं, लेकिन यहां ऐसा नहीं था, हमने रनों को बढ़ाने के लिए गेंदबाजों पर दबाव डाला, क्योंकि गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की, जहां उन्होंने शुरुआती 5 विकेट जल्द ही झटक लिए। 

टीम के बाकि खिलाड़ियों ने शानदार प्रयास किया। बुमराह और शमी ने भी साझेदारी बनाने की कोशिश की अच्छी कोशिश की, जहां बुमराह ने एक ही ओवर में 29 रन बनाए।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Ravindra Jadeja , Rishabh Pant , Ind Vs Eng , 5th Test

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD