विकास दुबे की गिरफ्तारी के लिए दबिश देने गई" /> Kanpur Bikru Kand: कानपुर का बिकरू गांव : नरसंहार के 2 साल बाद क्या है हाल
Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

Kanpur Bikru Kand: कानपुर का बिकरू गांव : नरसंहार के 2 साल बाद क्या है हाल

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

बिकरू (उत्तर प्रदेश) , 03 Jul 2022

3 जुलाई, 2020, यह वो तारीख है, जब कानपुर जिले के बिकरू गांव में आधी रात को विकास दुबे की गिरफ्तारी के लिए दबिश देने गई पुलिस टीम पर गोलियां बरसाई गई थीं। इस घटना में आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे, जबकि कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे। स्थानीय निवासी राम चंद्र (बदला हुआ नाम)ने बताया कि इस गांव के लगभग हर घर का कम से कम एक सदस्य ऐसा व्यक्ति है जो या तो जेल में है या हत्याकांड के बाद पुलिस द्वारा उसे बेरहमी से पीटा गया। उनमें से कई की नौकरी तक चली गई है। कुछ अब काम नहीं कर पा रहे हैं। इस घटना ने हर जनजीवन को झकझोर कर रख दिया है। घटना के बाद कुछ परिवार ने बिकरू छोड़ दिया।

इस गांव के रहने वाले एक निवासी विवेक कुमार भी अपने भाई, चाचा और उनके परिवारों के साथ बिकरू को छोड़कर दूसरे जिले में बस गए हैं।विवेक कुमार ने कहा कि हमें पुलिस द्वारा नियमित रूप से परेशान किया जा रहा था, क्योंकि हमारा घर विकास दुबे के घर के पास स्थित है। पुलिस ने माना कि हम उसके गिरोह का हिस्सा थे और हर दिन परिवार से किसी को पूछताछ के लिए उठाया जाता था।

3 जुलाई के नरसंहार के बाद लगभग 54 लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जिनमें से अधिकतर गांव से थे, और वे सभी जेल में हैं। उन्हें जमानत से वंचित कर दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में कुल 80 मामले दर्ज किए थे। 30 आरोपियों के शस्त्र लाइसेंस रद्द कर दिए गए। पुलिस मुठभेड़ में मारे गए बिकरू कांड के मुख्य सरगना विकास दुबे समेत गिरोह के अन्य सदस्यों की करीब 70 करोड़ रुपये की संपत्ति प्रशासन ने जब्त कर ली।

गांव में अभी भी पुलिसबल तैनात है। स्थानीय लोग विकास दुबे के ध्वस्त किए गए आवास के पास भी नहीं जाते हैं।दो दिन पहले पुलिस ने स्याहपुर गांव से विकास दुबे की स्कॉर्पियो कार बरामद की थी। जिस प्लॉट से कार बरामद हुई, उसके मालिक से पूछताछ की जा रही है।

विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे ने कहा, "हम जीवित हैं, लेकिन वास्तव में हम मर चुके हैं। मेरे ससुर और सास के पास रहने के लिए जगह नहीं है। हमारे पास जो कुछ भी था, उसे जब्त कर लिया गया है। हमारे बैंक खाते भी जब्त हो गए है, घर चलाना बेहद मुश्किल हो रहा है।"

 

Tags: Khas Khabar , Kanpur , Uttar Pradesh , Vikas Dubey Kanpur News , Vikas Dubey , Kanpur Bikru Kand , Bikru Kand , History Sheeter Vikas Dubey , Crime News India

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD