Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

SC की टिप्पणी पर बोले नीदरलैंड के नेता- उदयपुर हिंसा के लिए नुपुर जिम्मेदार नहीं, माफी ना मांगे

एक बार फिर नीदरलैंड के दक्षिणपंथी राजनेता और सांसद Geert Wilders ने दिया Nupur Sharma का साथ, बोले- हिंसा के लिए कट्टरपंथी असहिष्णु मुसलमान जिम्मेदार हैं और कोई नहीं

Nupur Sharma , Nupur Sharma Controversy , Bharatiya Janata Party , Nupur Sharma Case , Who Is Nupur Sharma , Nupur Sharma Story , Supreme Court , Supreme Court Nupur Sharma , Supreme Court News , Supreme Court News In Hindi, Geert Wilders, Geert Wilders Nupur Sharma
Listen to this article

5 Dariya News

02 Jul 2022

Last updated on: Jul 02, 2022, 00:00 IST

सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद नुपुर शर्मा विवाद ने और तूल पकड़ लिया है। सोशल मीडिया पर काफी लोग कोर्ट के रुख से खुश नहीं है। सत्ता पक्ष भले ही इस मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं लेकिन विपक्ष हिंसा के लिए केवल नुपुर के बयान को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। भारत के अलावा अब  यह मामला विदेश में भी तुल पकड़ने लगा है लेकिन इन सब के बीच नीदरलैंड के दक्षिणपंथी राजनेता और सांसद Geert Wilders ने Nupur Sharma का बचाव किया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि नुपुर शर्मा को माफी मांगने की कोई जरूरत नहीं है।

जैसे कि आप जानते हैं, Supreme Court ने पिछले कल नुपुर शर्मा को फटकार लगाई थी और कहा था कि उदयपुर में एक हिंदू दर्जी की हत्या सहित देश में जो कुछ भी हो रहा है, उसके लिए वह अकेली जिम्मेदार हैं। वहीं कोर्ट ने नुपुर को पूरे से माफी मांगने को कहा था। अब सुप्रीम कोर्ट की इस टिप्पणी के बाद वाइल्डर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि नुपुर शर्मा कन्हैयालाल की हत्या के लिए जिम्मेदार नहीं हैं और उन्हें किसी भी हालत में माफी नहीं मांगनी चाहिए। 

मुझे लगा कि भारत में शरिया अदालतें नहीं हैं। पैगंबर के बारे में सच बोलने के लिए उन्हें कभी माफी नहीं मांगनी चाहिए। वह उदयपुर हिंसा के लिए जिम्मेदार नहीं है। कट्टरपंथी असहिष्णु मुसलमान जिम्मेदार हैं और कोई नहीं। बता दें कि इससे पहले भी डच सांसद ने इस मामले में प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि 'यह बहुत हास्यास्पद है कि अरब और इस्लामिक देश भारतीय नेता नुपुर शर्मा के पैगंबर के बारे में सच बताने पर भड़के हुए हैं। भारत क्यों माफी मांगे? उलटा विल्डर्स ने भारतीयों को सलाह दी थी कि वह नुपुर शर्मा का बचाव करें।

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ टिप्पणी से जुड़े नुपुर शर्मा मामले में कड़ा रुख अपनाया। कोर्ट ने नुपुर के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने पर सख्त नाराजगी प्रकट की। कोर्ट का कहना है कि जब नुपुर के खिलाफ इनती FIR दर्ज हो चुकी हैं तो नुपुर को अभी तक क्यों गिरफ्तार नहीं किया गया। कोर्ट ने नुपुर से टीवी पर आकर माफी मांगने को भी कहा। वहीं नुपुर के वकील वरिष्ठ वकील मनिंदर सिंह ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि नुपुर शर्मा को जान का खतरा है। इस पर जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि उन्हें खतरा है या वह सुरक्षा के लिए खतरा बन गई हैं? उन्होंने जिस तरह से पूरे देश में भावनाओं को भड़काया है, देश में जो हो रहा है उसके लिए वह अकेले जिम्मेदार है।

क्या है पूरा मामला-

शुक्रवार 27 मई को भाजपा के प्रवक्ता के तौर पर नुपुर एक TV चैनल की डिबेट में पहुंचीं। बहस के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग हिंदू आस्था का लगातार मजाक उड़ा रहे हैं। अगर यही है तो वह भी दूसरे धर्मों का मजाक उड़ा सकती हैं। नुपुर ने इसके आगे इस्लामी मान्यताओं का जिक्र किया, जिसे कथित फैक्ट चेकर मोहम्मद जुबैर ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया और नुपुर पर पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी करने का आरोप लगाया। इस बयान के बाद देश में दंगे होने लगे और काफी जगह हिंसा हुई। पुलिस पर पत्थरबाजी की गई। नुपुर के इस बयान से पूरा देश जल उठा यहां तक कि इसकी आग अभी तक नहीं बुझी है।

 

Tags: Nupur Sharma , Nupur Sharma Controversy , Bharatiya Janata Party , Nupur Sharma Case , Who Is Nupur Sharma , Nupur Sharma Story , Supreme Court , Supreme Court Nupur Sharma , Supreme Court News , Supreme Court News In Hindi , Geert Wilders , Geert Wilders Nupur Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD