नुपुर को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, कहा- आपकी बदजुबानी ने पूरा देश जला दिया, आपको माफी मांगनी होगी
Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

नुपुर को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, कहा- आपकी बदजुबानी ने पूरा देश जला दिया, आपको माफी मांगनी होगी

Supreme Court ने Nupur Sharma से कहा- एक बड़ी पार्टी की प्रवक्ता होने के कारण पावर उनके सिर पर चढ़ गई थी, उदयपुर में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना के लिए भी नुपुर की हल्की जुबान ही जिम्मेदार है।

Nupur Sharma , Prophet Mohammed , Nupur Sharma hate remarks , Nupur Sharma Controversy , Bharatiya Janata Party , Nupur Sharma Case , Who Is Nupur Sharma , Nupur Sharma Story , Supreme Court, Supreme Court Nupur Sharma, Supreme Court News, Supreme Court News In Hindi
Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 01 Jul 2022

Last updated on: Jul 01, 2022, 00:00 IST

नुपुर शर्मा द्वारा पैगंबर पर की गई विवादित टिप्पणी ने पूरे देश में हाहाकार मचा दिया था। जगह जगह दंगे हुए और अब नुपुर को सपोर्ट करने वालों की हत्या भी होने लगी है। नुपुर के इस बयान से Supreme Court भी नाराज है। आज सुप्रीम कोर्ट ने नुपुर शर्मा को जमकर फटकार लगाई।  सुप्रीम कोर्ट ने नुपुर शर्मा को पूरे देश से माफी मांगने के लिए कहा है। साथ ही कोर्ट ने केस ट्रांसफर करने वाली याचिका को भी खारिज कर दिया है। 

कोर्ट ने कहा- आज जो कुछ देश में हो रहा है, उसके लिए सिर्फ Nupur Sharma जिम्मेदार हैं। हमने डिबेट को देखा है, उसको भड़काने की कोशिश की। लेकिन उसके बाद उन्होंने जो कुछ कहा, वो और ज्यादा शर्मनाक है। नुपुर शर्मा और उनकी हल्की जबान ने पूरे देश में आग लगा दी है। वो उदयपुर में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना के लिए भी जिम्मेदार हैं। नुपुर शर्मा को टीवी पर आकर माफी मांगनी चाहिए। वकील ने जब उनकी क्षमायाचना और पैगंबर पर की गई टिप्पणियों को विनम्रता के साथ वापस लेने की दुहाई दी तो पीठ ने कहा कि वापस लेने में बहुत देर हो चुकी थी। SC ने कहा कि उनकी शिकायत पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। 

सुप्रीम कोर्ट ने ये कहा

-  उदयपुर में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना के लिए भी उनके खिलाफ नाराजगी ही जिम्मेदार है, जहां एक दर्जी की हत्या कर दी गई थी।

-  टीवी चैनल और नुपुर शर्मा का क्या काम है, जो एक एजेंडे को बढ़ावा देने के अलावा, जो मामला विचाराधीन है, उस पर चर्चा करें?

- उन्हें टीवी पर जाकर देश से माफी मांगनी चाहिए थी जिसके लिए उन्होंने काफी देर कर दी है।

- नुपुर शर्मा को उनके अहंकार के लिए फटकार लगाते हुए जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि वह एक बड़ी पार्टी की प्रवक्ता थीं, इसके कारण पावर उनके सिर पर चढ़ गई थी।

आपकी  जानकारी के लिए बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने साफ शब्दों में नुपुर शर्मा को हाई कोर्ट जाने के लिए कहा है। नुपुर की ट्रांसफर अर्जी पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि उनकी टिप्पणी ने देश भर में लोगो की भावनाओं को भड़का दिया है। लेकिन कई FIR के बावजूद उन्हें अभी तक दिल्ली पुलिस ने उनको छुआ तक नहीं है। नुपुर शर्मा बीजेपी की प्रवक्ता रही हैं। उन्होंने हाल ही में एक टीवी डिबेट में पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ टिप्पणी की थी। इसका काफी विरोध हुआ था। यहां तक कि कुवैत, यूएई, कतर समेत तमाम मुस्लिम देशों ने उनके बयान की आलोचना की थी। इसके बाद बीजेपी ने नुपुर शर्मा को पार्टी से निलंबित कर दिया था। इसके बाद उन्होंने अपनी टिप्णणी को लेकर माफी मांगी थी। साथ ही कहा था कि मैं अपने शब्द वापस लेती हूं। मेरी मंशा किसी को ठेस पहुंचाने की नहीं थी।

क्या है पूरा मामला- 

शुक्रवार 27 मई को भाजपा के प्रवक्ता के तौर पर नुपुर एक TV चैनल की डिबेट में पहुंचीं। बहस के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग हिंदू आस्था का लगातार मजाक उड़ा रहे हैं। अगर यही है तो वह भी दूसरे धर्मों का मजाक उड़ा सकती हैं। नुपुर ने इसके आगे इस्लामी मान्यताओं का जिक्र किया, जिसे कथित फैक्ट चेकर मोहम्मद जुबैर ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया और नुपुर पर पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी करने का आरोप लगाया। इस बयान के बाद देश में दंगे होने लगे और काफी जगह हिंसा हुई। पुलिस पर पत्थरबाजी की गई। नुपुर के इस बयान से पूरा देश जल उठा यहां तक कि इसकी आग अभी तक नहीं बुझी है।

 

Tags: Nupur Sharma , Prophet Mohammed , Nupur Sharma hate remarks , Nupur Sharma Controversy , Bharatiya Janata Party , Nupur Sharma Case , Who Is Nupur Sharma , Nupur Sharma Story , Supreme Court , Supreme Court Nupur Sharma , Supreme Court News , Supreme Court News In Hindi

 

 

related news

 

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD