पिघले नुपुर को फटकार लगाने वाले SC के जज, बोले- हमने कभी नहीं चाहा कि आपकी जान खतरे में पड़ जाए

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पिघले नुपुर को फटकार लगाने वाले SC के जज, बोले- हमने कभी नहीं चाहा कि आपकी जान खतरे में पड़ जाए

इस बार Nupur Sharma पर नरम दिखे Supreme Court के दोनों जज जस्टिस Pardiwala और जस्टिस Surya kant, बोले- हमारा संदेश लोगों तक सही नहीं गया

Pardiwala, Surya kant, Supreme Court Judges, Supreme Court Judges Apology, Supreme Court Judges Apology To Nupur, SC Apology To Nupur Sharma, SC Apology To Nupur
Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 20 Jul 2022

Last updated on: Jul 20, 2022, 00:00 IST

Supreme Court भी Nupur Sharma पर अब नरम होता दिखाई पड़ रहा है। पहले सुनवाई में सुप्रीम को दोनों जज जितने उग्र दिखे, उतने ही नरम दूसरे सुनवाई में थे। शायद Supreme Court को इस बात का एहसास हो गया था कि उनकी टिप्पणी की वजह से नुपुर और उनके परिवार को जान का खतरा बढ़ गया है।  

Nupur Sharma की दूसरी सुनवाई के दौरान मंगलवार को जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस पारदीवाला का मिजाज बिल्कुल उलट दिखा। दोनों जजों की पीठ ने इस बार नुपुर की याचिका पर सुनवाई के दौरान पिछली सुनवाई के दौरान कही गई बातों का खुद ही जिक्र किया। पीठ ने कहा कि संदेश सही नहीं गया, लेकिन जज कभी नहीं चाहते थे कि आपको दर-दर की ठोकरें खानी पड़े।

ये भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट पहुंची नुपुर, बोली- आपकी टिप्पणी के बाद मुझे जान का खतरा बढ़ा, रोज धमकी मिलती है

दोनों जजों की बेंच ने कहा, हम कभी नहीं चाहते थे कि आपको या आपके परिवार को किसी तरह के खतरे में डाला जाए। हमें तथ्यों को सही करना चाहिए। शायद हम सही ढंग से नहीं बता पाए लेकिन हम कभी नहीं चाहते थे कि आप राहत के लिए हर अदालत में जाएं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सुप्रीम कोर्ट की इसी पीठ ने 1 जुलाई को नुपुर शर्मा की कड़ी आलोचना करते हुए कहा था कि उन्होंने अपनी बेलगाम जुबान से पूरे देश को आग में झोंक दिया है और देश में जो हो रहा है उसके लिए वह अकेले जिम्मेदार हैं। उदयपुर में  जो हिंसा हुई उसके लिए भी नुपुर शर्मा का पैगंबर पर दिया गया विवादित बयान ही जम्मेदार है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पैगम्बर मोहम्मद को लेकर टिप्पणी करने के चलते अलग-अलग राज्यों में 9 FIR का सामना कर रहीं नुपुर शर्मा ने सुप्रीम कोर्ट में दोबारा अर्जी लगाई थी। इस पर मंगलवार को सुनवाई हुई। अपनी अर्जी में नुपर ने कहा था कि सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणियों के बाद उनकी जान को लेकर खतरा बढ़ गया है। नुपुर ने कोर्ट से गिरफ्तारी पर रोक लगाने के साथ साथ सभी FIR को दिल्ली ट्रांसफर कर एक साथ सुनवाई करने की मांग भी की थी। इसी अर्जी पर सुनवाई करते हुए मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने साफ कह दिया था कि 10  अगस्त तक नुपुर शर्मा की गिरफ्तारी नहीं हो सकती।

 

Tags: Pardiwala , Surya kant , Supreme Court Judges , Supreme Court Judges Apology , Supreme Court Judges Apology To Nupur , SC Apology To Nupur Sharma , SC Apology To Nupur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD