Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत

 

लालली और हीर के आकर्षक प्यार की कहानी 'लवर' 1 जुलाई 2022 को हो रही है रिलीज़

Pollywood, Entertainment, Actress, Cinema, Punjabi Films, Movie, Heer And Lally, Movie LOVER, KV Dhillon, Dilsher Singh, Khushpal Singh, Rahat Fateh Ali Khan, Atif Aslam, Nooran Sisters, Sachet Tandon, Asees Kaur, Jass Manak
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 30 Jun 2022

Last updated on: Jun 30, 2022, 00:00 IST

लालली अपनी सहपाठी हीर के प्यार में है लेकिन जब हीर और लालली अलग हो जाते हैं, तो कहानी एक असामान्य मोड़ लेती हैं, जिससे फिल्म लवर में उनके भावुक प्रेम की एक अनकही कहानी सामने आती है। 1 जुलाई 2022 को रिलीज होने के लिए तैयार, यह फिल्म के.वी. ढिल्लों द्वारा निर्मित, दो प्रसिद्ध निर्देशकों, दिलशेर सिंह और खुशपाल सिंह द्वारा सेह निर्देशित और ताज द्वारा लिखित है। यह मूल रूप से एक युवा लड़के और लड़की के बारे में एक प्रेम कहानी है, जो कि गुरी और रौनक जोशी द्वारा निभाए गए किरदार हैं।

इसकी सही परिभाषा देने के लिए फिल्म के गीत कहानी के सार और सच्ची भावनाओं को बखूबी उभार रहे हैं। गाने उद्योग के कुछ महान गायकों, राहत फतेह अली खान, आतिफ असलम, नूरां सिस्टर्स, सचेत टंडन, असीस कौर और जस्स मानक द्वारा गाए गए हैं जिन्हें बब्बू, जस्स मानक और लव लोहका द्वारा खूबसूरती से लिखा गया है। इन् गीतों को शैरी नेक्सस, स्निपर और रजत नागपाल ने संगीत दिया है।

साल की सबसे बड़ी प्रेम कहानी पेश करते हुए निर्माता के.वी. ढिल्लों ने अपना उत्साह व्यक्त करते हुए कहा, "यह फिल्म हमारा ड्रीम प्रोजेक्ट है और इस फिल्म को पहले से मिल रही प्रशंसा से हमारा सपना सच होता दिखाई दे रहा है। साथ ही, इसने हमारे आत्मविश्वास को मजबूत किया है। हमें यकीन है कि यह फिल्म हर जगह अपना जादू बिखेर रही है।"

फिल्म का हिस्सा होने के नाते, प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता यशपाल शर्मा ने अपना अनुभव साझा किया, “मैं कुछ पंजाबी फिल्मों का हिस्सा रहा हूँ, और मैंने हमेशा उन कहानियों की प्रशंसा की है, जिनका मैं हिस्सा रहा हूं, यह फिल्म अन्य सभी से अलग है। कहानी, निर्देशन और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि पंजाबी इंडस्ट्री को आगे बढ़ने वाली पीढ़ी के साथ काम करना सबसे खूबसूरत चीज़ है।”

अवतार गिल भी फिल्म का हिस्सा बनने के लिए अपना आभार व्यक्त करते हैं, “मनोरंजक जगत में एक लंबी यात्रा के बाद, अब जब नई पीढ़ी ने पंजाबी मनोरंजन के भविष्य को संभाल लिया है, तो यह वास्तव में काम करने के लिए एक महान अवसर है। यह कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म लवर बॉक्स ऑफिस पर कमाल करने वाली है।"

 

Tags: Pollywood , Entertainment , Actress , Cinema , Punjabi Films , Movie , Heer And Lally , Movie LOVER , KV Dhillon , Dilsher Singh , Khushpal Singh , Rahat Fateh Ali Khan , Atif Aslam , Nooran Sisters , Sachet Tandon , Asees Kaur , Jass Manak

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD